Last Updated:
फ्लू के फैलने की शुरुआत इस महीने के शुरु में हुई थी. दक्षिणी टेक्सास के लैकलैंड एयर फोर्स बेस में रिक्रूट्स के बीच अचानक ये फ्लू फैल गया. यहां सैकड़ों लोग तंग जगहों पर सोते, खाते और इकट्ठा होते हैं. पिछले सप्ताह यहां 160 से बढ़कर बुधवार तक 275 हो गई है. चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीट हेगसेथ (फाइल फोटो)
अमेरिका के टेक्सास में एक और फ्लू ने दस्तक दी है. इसी के चलते 275 लोग बीमार पड़े हैं और 4 लोगों को अस्पलात में दाखिल करवाया गया है. इस ये फ्लू कहीं और नहीं बल्कि एयर फोर्स बेस में फैला है. कुछ दिन पहले एक रिक्रूट की मेडिकल इमरजेंसी के बाद मौत भी हुई है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उसकी मौत फ्लू से हुई या नहीं.
यह प्रकोप इस महीने की शुरुआत में बेस पर आर्मी ट्रेनिंग ले रहे नए रिक्रूट के बीच शुरू हुआ था. यहां बड़ी गिनती में लोग एक साथ रहते है. यही वे खाते है और ट्रेनिंग लेते हैं. इसी कारण फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल गया.
पिछले साल आए हैं 1.5 करोड़ फ्लू के मामले
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी ने बताया है कि 2025-26 फ्लू सीजन में अब तक करीब 1.5 करोड़ लोग फ्लू से बीमार हुए हैं. इनमें से 1.8 लाख अस्पताल में भर्ती और 7400 लोगों की मौत हो चुकी है. फ्लू का मुख्य कारण H3N2 सबक्लेड K स्ट्रेन रहा था. इसे कुछ रिपोर्टों में सुपर फ्लू भी कहा गया है. इस सीजन में अमेरिका में करीब 15.4 करोड़ फ्लू वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं.
अमेरिकी सेना ने लिया बड़ा फैसला
इस बार की घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बड़ा फैसला लिया है. अब सभी नए रिक्रूटों के लिए फ्लू का टीका फिर से जरूरी कर दिया गया है. अप्रैल 2026 में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सैनिकों के लिए हर साल फ्लू का टीका लगवाने की शर्त खत्म कर दी थी. उनका कहना था कि इससे सैनिकों को अपनी पसंद का अधिकार मिलेगा.
लेकिन पेंटागन के अधिकारियों ने बताया कि सेना की सभी ब्रांच ने कुछ खास मामलों में फ्लू टीका जरूरी रखने की अनुमति मांगी थी. इसे जून की शुरुआत में मंजूरी दे दी गई. अब लैकलैंड एयर फोर्स बेस के सभी मौजूदा और नए रिक्रूटों को टीके लगाए जाएंगे.
टीके की अनिवार्यता हटाने से बढ़े मामले
एक रक्षा अधिकारी की मानें तो जब टीका जरूरी नहीं रहा था, तब बेस पर करीब 60 प्रतिशत रिक्रूटों ने फ्लू शॉट नहीं लिया. उन्होंने फ्लू शॉट लेने से मना कर दिया था.
वायु सेना का कहना है कि फिलहाल फ्लू का प्रकोप केवल इसी ट्रेनिंग विंग तक सीमित है. मेडिकल टीमें संक्रमित लोगों के संपर्क में आए रिक्रूट की निगरानी कर रही हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें एंटीवायरल दवाएं भी दी जा रही हैं.
आलोचना का सामने कर रहे हैं पीट हेगसेथ
फ्लू टीके की अनिवार्यता हटाने के फैसले की पहले भी काफी आलोचना हुई थी. अमेरिकी सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष जॉन विकर ने इसे गलती बताया था. उनका कहना था कि फ्लू का टीका सुरक्षित और प्रभावी है. इससे आर्मी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें












