पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.
Axios के पत्रकार बराक राविद ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ तीन दौर के हमले किए हैं. वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के कई एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को निशाना बनाया है.
अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने से बौखलाया अमेरिका
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया. उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इसके बावजूद अमेरिका इस हमले को नजरअंदाज नहीं कर सकता और जवाबी कार्रवाई जरूरी थी.
ईरान ने भी दागी मिसाइलें और ड्रोन
उधर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कदम उठाया है. ईरान की इस्लामिक रेव्योलूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए हैं. ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के दक्षिणी तटीय शहर सिरिक, बंदर अब्बास और केश्म में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. ये सभी इलाके रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थित हैं.
IRAN LATEST
Trump just said our response “should be very strong, very powerful, and that’s what this one is,” per ABC.
So far, we’ve launched at least 7 strikes and have hit Bandar Abbas, Minab, Qeshm, and Sirik in southern Iran.












