Last Updated:
Unity Cup 2026: लंदन में हुए सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम को जमैका ने 2-0 से हरा दिया, जहां कर्टनी क्लार्क ने 8वें और काहेम डिक्सन ने 78वें मिनट में गोल किए. भारत का सामना तीसरी पोजिशन के लिए प्लेऑफ में जिम्बाब्वे से होगा. खिताबी जंग नाइजीरिया औरप जमैका के बीच होगी.
भारतीय फुटबॉल टीम की हार
नई दिल्ली: भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम लंदन में यूनिटी कप 2026 के सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हारकर बाहर हो गई. जमैका के लिए कर्टनी क्लार्क ने आठवें और काहेम डिक्सॉन ने 78वें मिनट में गोल दागे.
अब तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा, जिसे दूसरे सेमीफाइनल में नाइजीरिया ने हराया. वहीं फाइनल में पिछले साल की तरह नाइजीरिया की टक्कर जमैका से होगी.
भारत के लिए नोफाल पीएन और रिकी शाबोंग ने सीनियर टीम में पदार्पण किया. भारतीय टीम का ब्रिटेन में यह पहला मैच था. फीफा रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज जमैका ने आक्रामक शुरूआत करके आठवें ही मिनट में बढत बना ली.
डिक्सॉन 17वें मिनट में बढत दुगुनी करने के करीब पहुंचे, लेकिन गुरप्रीत संधू ने गोल नहीं होने दिया. ब्रेक के पहले भारतीयों ने कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन गोल में नहीं बदल सके. ब्रेक के बाद 53वें मिनट में जमैका के डिफेंस और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर भारत गोल करने के करीब भी पहुंचा.
रोशन ने गेंद पर नियंत्रण बनाकर रहीम अली को गेंद सौंपी जो लालरिंडिका की जगह हाफ टाइम के बाद उतरे थे. अली आफ साइड में थे लिहाजा फॉलोअप में छांगटे का गोल मान्य नहीं हुआ, इसके बाद हालांकि भारतीय टीम अचानक लय में दिखने लगी और काफी आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन जब लग रहा था कि भारत बराबरी कर लेगा, उसी समय डिक्सॉन ने जमैका के लिए दूसरा गोल कर दिया.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें












