—Advertisement—

डांसर के तौर पर शुरू किया करियर, बड़े ब्रेक से पहला रोड एक्सीडेंट में टूटा हाथ, अब रूल कर 27 साल का एक्टर

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आज मिहिर आहूजा का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर आइए उनके फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं. उन्होंनेन ‘द आर्चीज’ और ‘सुपर 30’ में दमदार अदाकारी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. बहुत कम लोग जानते है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी.

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने पहले अलग-अलग तरह के काम किया और बाद में खुद को एक एक्टर के तौर पर स्थापित किया. ऐसे ही एक एक्टर मिहिर आहूजा हैं. मिहिर ने स्कूल के दिनों में डांस करना शुरू किया था. स्टेज पर परफॉर्म करने से उन्हें कॉन्फिडेंस मिला और कैमरे के सामने उनके करियर की नींव पड़ी. मिहिर के करियर के सबसे यादगार पलों में से एक तब आया जब उन्हें विराट कोहली के साथ अपना पहला विज्ञापन करने का मौका मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया. फिल्मफेयर के मुताबिक, पिछले साल मिहिर ने बताया कि “मेरी पहली नौकरी कोलगेट के लिए विराट कोहली के साथ एक विज्ञापन में थी. मैं पास के जिम जा रहा था और सड़क पार कर रहा था. तभी एक बाइक आई और उसने मुझे टक्कर मार दी. शूटिंग अगले दिन थी. मेरा दाहिना हाथ टूट गया था, लेकिन मैं दर्द के मारे रो नहीं रहा था. लेकिन मैं विराट कोहली के साथ वह विज्ञापन छोड़ना नहीं चाहता.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

मिहिर आहूजा ने कहा, “वे मुझे अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने कहा, तुम नहीं जा सकते, तुम शूटिंग नहीं कर सकते, तुम्हारा हाथ टूट गया है. तुम्हें अपने हाथ पर प्लास्टर लगाना होगा. मैंने कहा, कृपया कुछ कीजिए, मैं अपने हाथ पर प्लास्टर नहीं लगाऊंगा. मुझे कल बल्लेबाजी करनी है, यह क्रिकेट का विज्ञापन है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mihir Ahuja

मिहिर ने कहा, “मुझे पेन किलर मेडिसि दे दीजिए, मुझे किसी तरह खेलना ही होगा. तो उन्होंने वही किया. उन्होंने कहा, ठीक है, मैं तुम्हें इंजेक्शन दूंगा, मैं तुम्हें पेन किलर मेडिसिन दूंगा. लेकिन जैसे ही शूटिंग खत्म होगी, तुम्हें अपने हाथ पर प्लास्टर लगाना होगा क्योंकि तुम्हारा हाथ सचमुच टूट गया है. मैंने टूटे हुए हाथ से ही शूटिंग की.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

मिहिर ने कहा, “अगर आप अब वो विज्ञापन देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि मेरा हाथ टूटा हुआ है, क्योंकि विज्ञापन में एक सीन है जिसमें विराट ब्रश पकड़े हुए हैं और कह रहे हैं, ‘फ्लेक्सिबिलिटी का नया कप्तान’.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

मिहिर ने ‘सुपर 30’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म को काफी सराहना मिली. इस फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई और कई रोमांचक अवसर उनके लिए खुल गए. बाद में उन्होंने ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘ताज महल 1989’, ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ और ‘कैंडी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

हालांकि, सब कुछ ‘द आर्चीज़’ से बदल गया. ज़ोया अख्तर की इस फिल्म में मिहिर ने जुगहेड जोन्स का किरदार निभाया था. सुहाना खान, वेदांग रैना और खुशी कपूर जैसे नई पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए, उन्होंने अपने सहज और स्वाभाविक अभिनय के लिए खूब प्रशंसा बटोरी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

Mihir Ahuja

फिलहाल, मिहिर आहूजा अपने अगले प्रोजेक्ट, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ पर काम कर रहे हैं. सच्ची घटनाओं पर आधारित यह शो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के साहसी मिशन की कहानी बयां करता है और भारत के सैन्य इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण हवाई अभियानों में से एक से प्रेरित है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mihirahuja_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X