Last Updated:
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ब्लॉकबस्टर जोड़ी जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में एक साथ नजर आएगी. केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा घोषित यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो ‘भूत बंगला’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रियदर्शन और अक्षय का एक और बड़ा धमाका होगी.
‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन भूत बंगला के लिए 14 साल बाद साथ आए और इसी साल दोनों की एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है. एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी की फिल्म भूत बंगला के सक्सेस के बाद से अपकमिंग फिल्म को लेकर बज और भी ज्यादा है. दोनों इस साल फिर से हैवान में साथ नजर आने वाले हैं. आज आखिरकार हैवान की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. डायरेक्टर ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान कई साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा केवीएन प्रोडक्शंस (KVN Productions) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक धांसू पोस्टर शेयर करते हुए की है. मेकर्स ने फिल्म की झलक के साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया.
इस दिन रिलीज होगी ‘हैवान’
इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते मेकर्स ने लिखा, ‘11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में. 60 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का शानदार सफर तय करने के बाद, मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन अब लेकर आ रहे हैं ‘हैवान’.’ यह घोषणा सामने आते ही फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है. इस थ्रिलर ड्रामा में अक्षय और सैफ के साथ श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी बेहद अहम और मजबूत किरदारों में नजर आने वाली हैं.’
मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट
View this post on Instagram












