Last Updated:
fifa world cup 2026 prize money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक का सबसे बड़ी और ऐतिहासिक प्राइज मनी का ऐलान किया गया है. इस बार कुल प्राइज पूल 727 मिलियन डॉलर (6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) का है, जिसमें से 655 मिलियन डॉलर सीधे तौर पर टीमों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बांटे जाएंगे. यह पिछली बार (कतर 2022 वर्ल्ड कप) के मुकाबले 50% अधिक है.
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी.
नई दिल्ली. पहली नजर में हेडलाइन की शुरुआत देखने पर आपको लगेगा कि कोई मोबाइल नंबर है, लेकिन यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 का वो प्राइज पूल (कुल इनामी राशि) है, जिसके आगे दुनियाभर के खेल फीके पड़ जाते हैं. भारत में जहां क्रिकेट को ‘भगवान’ की तरह पूजा जाता है और आईपीएल के पैसों की धमक पूरी दुनिया में है, वहीं फुटबॉल के इस महाकुंभ की कमाई के सामने बड़े-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में कहीं नहीं टिकते. आइए जानते हैं कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप में पैसों की कितनी बारिश होने वाली है. विजेता और रनरअप के अलावा अन्य टीमों को कितने-कितने रुपये मिलेंगे. इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में कितना अंतर है, यह भी जानेंगे.
फीफा (FIFA) ने 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए करीब 655 मिलियन डॉलर (6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) के रिकॉर्ड प्राइज पूल को मंजूरी दी है. इस बार टूर्नामेंट में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इसलिए पैसों का यह बजट इतना बड़ा है. वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली हर टीम को कम से कम 10.5 मिलियन डॉलर मिलना तय है, भले ही वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर क्यों न हो जाए. हर टीम को तैयारी के खर्च के लिए अलग से 1.5 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे.
View this post on Instagram












