—Advertisement—

FIFA World Cup: निकोला पेपे के डबल गोल से आइवरी कोस्ट ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में पहुंची

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup, Ivory Coast beat Curacao: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ये एडिशन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है. इस बार कई टीमों ने पहली बार ग्रुप स्टेज की बाधा को पार कर नॉक आउट में जगह बनाई. इस लिस्ट में आइवरी कोस्ट का नाम भी जुड़ गया है.

Zoom

निकोला पेपे का डबल गोल, आइवरी कोस्ट पहली बार वर्ल्ड कप नॉक आउट में

नई दिल्ली. कहते हैं खिलाड़ी जितना बड़ा होता है, उसका प्रदर्शन बड़े मैच में और भी ज्यादा बड़ा हो जाता है. निकोला पेपे ने ठीक उसी समय कमाल कर दिखाया, जब आइवरी कोस्ट को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. उन्होंने दो गोल दागकर कुरासाओ के खिलाफ 2-0 की दमदार जीत दिलाई और पहली बार टीम को फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा दिया. 2006 से 2014 के बीच लगातार तीन बार ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद आखिरकार आइवरी कोस्ट ने यह बाधा तोड़ दी. टीम ने ग्रुप E में 6 अंक के साथ जर्मनी के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए अगला दौर पक्का किया.

ग्रुप E के आखिरी मैच की शुरुआत में ही कुरासाओ ने पीछे से पासिंग खेलते हुए अटैक बनाने की कोशिश की, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया. मैच के सिर्फ 7वें मिनट में 19 साल के यान डियोमांडे ने डिफेंस की गलती का फायदा उठाया, बायलाइन तक गेंद ले गए और पीछे कटबैक पास निकाला. पेपे ने बिना समय गंवाए पहला ही टच लेते हुए गोलकीपर इलॉय रूम के पैरों के बीच से गेंद जाल में पहुंचा दी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X