—Advertisement—

Welcome To The Jungle: रिलीज होते ही छाई अक्षय कुमार की फिल्म, हंस-हंसकर लोटपोट हुई ऑडियंस, बताया फुल पैसा वसूल

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अक्षय कुमार, परेश रावल समेत कई दिग्गजों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का पहला शो देखने के बाद थिएटर्स में इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. एक्स पर अपना रिएक्शन देते हुए ऑडियंस ने अक्षय कुमार की फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया है.

Zoom

फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. बीते गुरुवार को फिल्म का पेड प्रीव्यू था जिसमें फिल्म को काफी जबरदस्त रिस्पांस मिला. आज सुबह फिल्म का पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म को सोशल मीडिया पर रिव्यू देते हुए लोगों ने इसे फुल पैसा वसूल बताया है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल को एक साथ देखकर दर्शक काफी उत्साहित हैं.

इसके साथ ही फिल्म में रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिज, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं.

दर्शकों ने ‘वेलकम टू द जंगल’ को बताया फुल पैसा वसूल

Related News
Home
Facebook
Telegram
X