—Advertisement—

US Fighter Jet Crash | Pilot Eject US Airforce | US Airforce news- अमेरिका में F18 हॉर्नेट फाइटर जेट क्रैश जंगल में लगी आग

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद जंगल में भीषण आग लग गई. पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर जान बचा ली और उसे मामूली चोटें आई हैं. विमान कैलिफोर्निया के मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार से जुड़ा था. दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Zoom

अमेरिका का F-15 क्रैश हुआ.

अमेरिका में एक बार फिर लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया है. वॉशिंगटन राज्य में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान रेगुलर प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही जंगल में आग भड़क उठी, जिसके बाद कई एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य में लगाना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक हादसा रिमरॉक लेक के पास हुआ. विमान कैलिफोर्निया स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार से संचालित किया जा रहा था और नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. दुर्घटना से पहले पायलट ने इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली.

पायलट का क्या हुआ?

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया. उसे मामूली चोटें आई हैं और जांच के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. याकिमा काउंटी के शेरिफ कार्यालय और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया. विमान के गिरते ही ओकानोगन-वेनाची नेशनल फॉरेस्ट क्षेत्र में झाड़ियों और जंगल में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए कई अग्निशमन हेलीकॉप्टरों और स्थानीय फायर डिपार्टमेंट को मौके पर भेजा गया. नाचेस फायर डिपार्टमेंट समेत कई एजेंसियां आग बुझाने में जुटीं.

दुर्घटनाग्रस्त विमान मरीन एयरक्राफ्ट ग्रुप-11 और थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग से जुड़ा था. अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

ईरान युद्ध में भी यूएस नेवी को हुआ नुकसान

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में भी अमेरिकी वायुसेना को बड़ा झटका लगा था. उस समय ईरान के ऊपर एक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान मार गिराए जाने की खबर सामने आई थी. उस विमान में मौजूद दोनों क्रू सदस्य इजेक्ट कर बाहर निकल गए थे. उसी दिन एक अन्य ए-10 थंडरबोल्ट-2 अटैक एयरक्राफ्ट भी क्षेत्र में खो गया था, हालांकि उसके पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था. शुरुआती अमेरिकी आकलन में दावा किया गया था कि दोनों विमानों को ईरानी हमले का सामना करना पड़ा था. फिलहाल वॉशिंगटन में हुए ताजा हादसे की जांच जारी है और अमेरिकी मरीन कॉर्प्स दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X