—Advertisement—

‘पहले भी बॉयफ्रेंड्स थे’, पति से तलाक के बाद ईशा देओल को खल रही कमी, धर्मेंद्र की लाडली का 2 साल बाद छलका दर्द

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल ने 2 साल पहले पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया. एक्स हस्बैंड से अलग होने के बाद एक्ट्रेस इन दिनों अकेले जिंदगी गुजार रही हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि तलाक के बाद से उनकी जिंदगी में प्यार की कमी है और वो उन्हें ये कमी खलती है.

नई दिल्ली. ईशा देओल ने साल 2024 में अपनी 12 साल की शादी खत्म करते हुए पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया. इस शादी से एक्स कपल की दो बेटियां हैं और दोनों साथ में उनकी परवरिश करते हैं. हालिया इंटरव्यू में ईशा देओल ने कहा कि उनकी जिंदगी में भले ही ज्यादा कुछ नहीं बदला है लेकिन एक चीज की कमी उन्हें बहुत ज्यादा खलती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

कर्ली टेल्स के साथ बात करते हुए ईशा देओल ने बताया कि 12 साल की शादी टूटने के बावजूद उनके और भरत के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. वो अपनी बेटियों की साथ में परवरिश करती हैं. वो कहती हैं पति से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में बस एक चीज की कमी है और वो प्यार है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में आगे कहा कि उन्हें रोमांटिक होना पसंद है और वो बेहद रोमांटिक किस्म की इंसान हैं. तलाक के बाद से उनकी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है. एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक के बाद भी प्यार में उनका विश्वास अड़िग है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ईशा देओल अपने आप को एक रोमांटिक इंसान कहते हुए बताती हैं कि वो हमेशा से प्यार में विश्वास रखती हैं. वो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में यकीन रखने वाली हैं और उनका ये विश्वास आज भी कायम है. प्यार, विश्वास और रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि किसी रिश्ते के टूटने से प्यार में उनका यकीन नहीं डगमगाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

इस बारे में एक्ट्रेस आगे कहती हैं, नहीं चीजें, बदलती नहीं हैं. कुछ नहीं बदलता है. मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड्स रहे हैं. पहले भी ब्रेकअप हुए हैं लेकिन कोई भी चीज प्यार में मेरे विश्वास को हिला नहीं पाई है. हम सब मेरे मम्मी पापा धर्मेंद्र और हेमा के बीच का प्यार देखकर बड़े हुए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

एक्स पति भरत से अलग होने के अपने फैसले पर बात करते हुए ईशा ने कहा कि इस मुश्किल दौर में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने कहा, ‘ये बेहद निजी मामला है और यह सिर्फ दो लोगों के बीच की बात है. हम जिस पेशे में हैं, उसमें हमारी निजी जिंदगी भी लोगों के सामने आ जाती है. लेकिन न मैं, न भरत और न ही उनका परिवार कभी अपनी निजी बातों को सार्वजनिक करना पसंद करता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

वो आगे बताती हैं, ‘उस समय हालात ऐसे थे कि सब कुछ लोगों के सामने आ गया. इसमें हमारे बच्चे भी जुड़े हुए थे, इसलिए यह बेहद संवेदनशील मामला था. ऐसे समय में हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाना पड़ता है’. ईशा देओल कहती हैं कि वो हमेशा अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही रखना चाहती थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

बता दें, ईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. 12 साल तक खुशहाल जिंदगी गुजारने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया. दोनों का तलाक काफी समय तक सुर्खियों में रहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imeshadeol)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X