—Advertisement—

साल 1996 का वो सुपरहिट गाना, जिसने छेड़ा हर आशिक के दिल का तार, कानों में मिश्री घोलती है सुरीली धुन

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

 

नई दिल्ली. साल 1996 में रिलीज हुई ‘घातक’ का ‘निगाहों ने छेड़ा’ एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार रोमांटिक गाना है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस गाने की खासियत इसका सुरीला संगीत और दोनों कलाकारों की सादगी भरी केमिस्ट्री है. इस गाने को साधना सरगम और सुरेश वाडकर ने अपनी मखमली आवाजों से सजाया है, जो सीधे दिल को छूती है. गाने का जादुई संगीत दिग्गज संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि इसके गहरे और रोमांटिक बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. गाने में सनी देओल एंग्री-यंग मैन लुक से हटकर एक बेहद शर्मीले और सीधे-सादे प्रेमी के रूप में नजर आए हैं, वहीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी खूबसूरती और सादगी से स्क्रीन पर चार चांद लगा दिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X