Last Updated:
Iran-America Peace Deal: ईरान जंग की वजह से पूरी दुनिया में एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो गई है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से एशिया से लेकर यूरोप तक में खलबली मची हुई थी. इसके चलते LPG से लेकर पेट्रोल और डीजल तक की कीमतों में उछाल आया. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. अब अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील पर सहमति बनने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है.
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. शुक्रवार को जेनेवा में औपचारिक तौर पर पीस डील पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. (फोटो: Reuters)
Iran-America Peace Deal: ईरान जंग की वजह से पश्चिम एशिया में गंभीर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. इसका सबसे बुरा असर एनर्जी कॉरिडोर के नाम से विख्यात होर्मुज स्ट्रेट से गैस और तेल लदे जहाजों की आवाजाही पर पड़ा है. इससे भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में LPG के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कमी महसूस की जाने लगी. कुछ देशों में तो आपात स्थिति तक घोषित करनी पड़ गई. अब उसी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के मसौदे पर सहमति बन गई है. शुक्रवार को जेनेवा में दोनों पक्षों की ओर से इस पीस डील पर औपचारिक हस्ताक्षर किया जाएगा. इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के तहत इजरायल को लेबनान में मिलिट्री ऑपरेशन रोकना होगा.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें












