Last Updated:
राजकुमार हिरानी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. डायरेक्टर ने 20 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने फिल्म के सीक्वल को कंफर्म करते हुए कहा कि इसपर काम चल रहा है. साथ ही राजकुमार हिरानी ने कहा कि ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ स्क्रिप्ट पूरी न होने की वजह से नहीं बन सकी, लेकिन अब नई स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.
राजकुमार हिरानी ने 20 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर की सीक्वल का ऐलान कर दिया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार राजकुमार हिरानी ने 20 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था लेकिन काफी समय से इसपर कोई अपडेट नहीं थी. अगर आप भी संजय दत्त और अरशद वारसी की आइकॉनिक जोड़ी ‘मुन्ना’ और ‘सर्किट’ को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने आखिरकार ‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है.
राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया कि ‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसपर काम चल रहा है. राजकुमार हिरानी ने अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज ‘प्रीतम पेड्रो’ के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया. उन्होंने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए कहा कि मुन्नाभाई की तीसरी फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट का किया ऐलान
डायरेक्टर ने बताया कि ‘मुन्ना भाई’ का तीसरा पार्ट लंबे समय से चर्चा में है और अब इस दिशा में काम भी आगे बढ़ रहा है. हालांकि फिल्म का नाम, रिलीज डेट या बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनके इस बयान ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं. इस दौरान राजकुमार हिरानी ने इस फ्रेंचाइजी की उस फिल्म का जिक्र भी किया जिसका टीजर जारी किया गया था लेकिन फिल्म कभी नहीं बन पाई.
कई साल पहले आया था टीजर
सालों पहले मेकर्स ने मुन्नाभाई औऱ सर्किट की जोड़ी को अमेरिका भेजने की तैयारी की थी. ये जोड़ी अमेरिका जाने वाली थी और इसी कहानी के इर्द-गिर्द फिल्म का टीजर जारी किया गया था, लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और कभी नहीं बन पाई. हालांकि टीजर काफी मजेदार था जिसमें मुन्नाभाई इंग्लिश सीखते दिख रहे थे और लोगों ने उम्मीद कर ली थी कि फिल्म जल्द ही शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
राजकुमार हिरानी स्क्रिप्ट पर कर रहे काम
इस टीजर के बारे में चर्चा करते हुए राजकुमार हिरानी कहते हैं कि उस वक्त तक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई थी. टीजर सिर्फ एक आइडिया के तौर पर बनाया गया था. बाद में कहानी उस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकी और प्रोजेक्ट अधूरा रह गया. उन्होंने कहा कि अब भी कई कहानियों पर काम चल रहा है और टीम चाहती है कि जब भी मुन्ना और सर्किट की वापसी हो, वह दमदार कहानी के साथ हो. डायरेक्टर ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म पर काम जारी हैं और इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आ सकती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें












