—Advertisement—

ट्रंप ने पुत‍िन को लगाया फोन, ईरान पर द‍िया अपडेट, तो यूक्रेन में जंग रोकने को कहा

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से 55 मिनट बात कर यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की इच्छा जताई. ईरान डील पर जो बातचीत हो रही है. उसके बारे में ड‍िटेल से जानकारी दी. ये भी कहा क‍ि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्‍द रूस जाएंगे.

Zoom

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप और रूसी राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन के बीच हुई फोन पर बात.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 55 म‍िनट तक फोन पर बात की. ट्रंप ने पुत‍िन से कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म करना जरूरी है और वह इसमें मदद करने के लिए तैयार हैं. क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा, ट्रंप ने फ‍िर कहा क‍ि हमें यूक्रेन संकट का समाधान न‍िकालना चाह‍िए. इस लड़ाई को रोकना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप यूरोपीय पार्टनर्स और कीव के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं. चाहें तो जी7 सम्मेलन में भी बातचीत हो सकती है.

उशाकोव ने बताया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्‍द ही रूस का दौरा करेंगे. यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशें रुकी हुई हैं क्योंकि अमेर‍िका अभी ईरान के संघर्ष पर ध्यान दे रहा है. रविवार को फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप और पुतिन ने ईरान संघर्ष पर समझौते के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर चर्चा की. उशाकोव ने बताया क‍ि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बारे में भी बात हुई.

ईरान पर भी हुई बात

डोनाल्ड ट्रंप ने पुत‍िन को बताया क‍ि ईरान के साथ डील बेहद करीब है और उन्हें उम्मीद है कि मुश्किल लेकिन सफल बातचीत के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जा सकते हैं. उन्‍होंने पुत‍िन को डील की शर्तों के बारे में भी बताया है. उशाकोव ने यह भी बताया कि पुतिन ने ट्रंप को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई दी.

यूक्रेन पर बढ़ा दबाव
यूरोपीय यून‍ियन ने यूक्रेन पर दबाव बढ़ा द‍िया है. द गार्जियन की र‍िपोर्ट के मुताबिक- EU अधिकारियों का मानना है कि कीव ने पिछले साल दिसंबर में तय किए गए 10-प्वाइंट प्लान का सिर्फ 15% हिस्सा ही पूरा किया है. इन सुधारों में एंटी-करप्शन एजेंसियां, एंटी-करप्शन स्ट्रैटेजी और ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट्स शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X