Last Updated:
FIFA World Cup 2026 Ecuador beat Germany :इक्वाडोर की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी की टीम को 2-1 से हरा नॉक आउट में जगह पक्की कर ली. शुरुआती 2 मिनट में गोल खाकर पीछे होने के बाद भी टीम ने वापसी की और ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
इक्वाडोर ने जर्मनी को हरा किया वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नॉक आउट में पहुंच
नई दिल्ली. लगभग पूरे ग्रुप स्टेज के दौरान इक्वाडोर ऐसी टीम लग रही थी जो बस अपने वर्ल्ड कप के खत्म होने का इंतजार कर रही हो. टीम ने डिफेंस तो ठीक-ठाक किया, मौके भी बनाए, लेकिन आखिरी ग्रुप मैच से पहले उनके नाम एक भी गोल नहीं था. बाहर होने का खतरा साफ दिख रहा था. सामने टूर्नामेंट की फेवरेट टीमों में से एक वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की टीम थी. ये मुकाबला लगभग नामुमकिन सा लग रहा था. इक्वाडोर ने शुरुआती 2 मिनट में गोल खाकर भी वापसी की. जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया और राउंड ऑफ 32 में जगह बना इतिहास रच दिया.
इस टीम ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी उलटफेरों में से एक को अंजाम दिया. जर्मनी हैरान थी कि जो मैच उन्होंने इतनी आसानी से शुरू किया था, वो हाथ से कैसे निकल गया. पहले 2 ग्रुप मैचों में इक्वाडोर गोल के लिए जूझता रहा. इक्वाडोर टूर्नामेंट की 8 बेस्ट थर्ड-प्लेस्ड टीमों में जगह बनाकर नॉकआउट में पहुंच गया.












