Last Updated:
साल 2021 में एक फिल्म आई थी, जिसकी कहानी ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया था. फिल्म में धाकड़ एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने किरदार में जो लेयर दिए हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म सस्पेंस से भूरपूर है. फिल्म की कहानी देख कई पतियों के दिल में तो डर बैठ गया था. फिल्म में प्यार और पागलपन की हर हद को पार किया गया है.
नई दिल्ली.यूं तापसी हमेशा एक अलग तरह के जॉनर में नजर आती हैं. लेकिन साल 2021 में वह एक ऐसी फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने जमकर रोमांस किया था. फिल्म में उन्हें बहू के रूप में पेश किया गया था. फिल्म में हर मिनट पर आने वाला सस्पेंस इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.

इस फिल्म में वह पति के साथ मिलकर प्रेमी की लाश जलाती हैं, फिर रची ऐसी साजिश रचती है कि पुलिस भी हैरान रह जाती है. इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का नाम है, ‘हसीन दिलरुबा’. फिल्म में तापसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी.

साल 2021 में आई फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई इस रोमांटिक थ्रिलर को उस दौरान नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म में प्यार, धोखा, जुनून और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक घर में हुए धमाके से होती है.इस धमाके बाद पुलिस को वहां जिसे शुरुआत में ऋषभ सक्सेना का शव माना जाता है. इसके बाद जिस तरह की जांच होती है, उसने दर्शकों का दिमाग ही घुमा दिया था. लेकिन इसके शक के घेरे में रानी आ जाती है.

पूछताछ के दौरान रानी पुलिस को अपनी कहानी सुनाती है. फ्लैशबैक के जरिए पता चलता है कि ऋषभ और उसकी अरेंज मैरिज हुई थी.लेकिन शादी के बाद वह ऋषभ के सीधे-सादे नेचर को पसंद नहीं करती और इसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दूरी आ जाती है.

इसी बीच फिल्म में एंट्री होती है, ऋषभ के चचेरा भाई नील त्रिपाठी की.रानी और नील दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं. उसकी बॉडी और रफ एंड टफ स्टाइल देख रानी तो उसकी मुरीद हो जाती है. इसके बाद शुरू होता है दोनों का अफेयर.

देखते ही देखते वह दोनों का ये रिश्ता परेशानी का सबब बन जाता है. जब ऋषभ यानी विक्रांत मैसी को ये सच पता चलता है, तो वह पूरी तरह टूट जाता है. लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं और रानी व ऋषभ एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं. दोनों अपने रिश्ते को फिर से संभालने की कोशिश करते हैं.

बता दें कि फिल्म के क्लाइमैक्स में ऐसा सस्पेंस है कि देखने वालों का दिमाग घूम गया था.वह किस तरह अपना हाथ काट लेता है और बाद में पता चलता है कि वह शव ऋषभ का नहीं बल्कि नील का था. पुलिस को गुमराह करने के लिए रानी और ऋषभ मिलकर ये षड़यंत्र रचते हैं.












