—Advertisement—

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड के पहले ही मैच में हो गया बवाल! जबरदस्त रोमांच, हंगामे और विवाद के बीच जीता मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका को धो डाला

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 Mexico beat South Africa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए बेहद हंगामे वाले मैच से हुआ. मुकाबले में तीन रेड कार्ड दिखाए गए और रोमांच चरम पर था. मैक्सिको ने मुकाबले में 2-0 की आसान जीत दर्ज की लेकिन मैदान पर जमकर बवाल हुआ.

Zoom

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

नई दिल्ली. सोलह साल के बाद मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच फीफा वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया. 2010 के टूर्नामेंट की शुरुआत दोनों टीमों के बीच मैच में हुई थी. दोनों देशों ने 2026 के पहले मैच में फिर से आमना-सामना किया. इस बार ऐतिहासिक एस्टाडियो अज़्टेका में 80,000 से ज्यादा जोशीले घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए मैक्सिको ने कहानी बदल दी. मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की आसान जीत दर्ज की. नौ खिलाड़ियों से खेलने पर मजबूर दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच के दौरान संघर्ष करती नजर आई.

मैच की शुरुआत से ही मैक्सिको ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया. घरेलू टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को दबाव में डाल दिया. नौवें मिनट में ही जूलियन क्विनोनेस ने दक्षिण अफ्रीकी डिफेंस की गलती का फायदा उठाया और गेंद को गोल में डाल दिया. इस गोल के साथ क्विनोनेस ने इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप के किसी संस्करण में पहला गोल करने वाले उत्तरी अमेरिकी देश के खिलाड़ी बन गए.

पहले हाफ के बाकी समय में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने हाफ से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो गया. टीम को पूरी तरह से कप्तान और गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स पर काफी निर्भर रहना पड़ा. अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज की ताकतवर शॉट को एक हाथ से डाइव लगाकर रोक उन्होंने टीम पर बचाया. कुछ देर बाद ही मैक्सिको ने पेनल्टी बॉक्स में शानदार मौका बनाया लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर बाहर चली गई. हाफटाइम ब्रेक में स्कोर 1-0 ही रहा.

दूसरे हाफ में रोमांचक मुकाबला

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रही. 50वें मिनट में राउल जिमेनेज ने ब्रायन गुटिएरेज को शानदार पास दिया. दक्षिण अफ्रीकी मिडफील्डर स्पेफेलो सिथोले ने गुटिएरेज को पेनल्टी एरिया के बाहर रोकने की कोशिश में फाउल कर दिया. रेफरी ने तुरंत रेड कार्ड दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को इसका नुकसान उठाना पड़ा. मैदान पर अब टीम 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी.

मैक्सिको ने 66वें मिनट में 17 साल के गिल्बर्टो मोरा को मैदान पर उतरा. वह वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे युवा मैक्सिकन खिलाड़ी बने. इसके ठीक एक मिनट बाद राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर लगाकर गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-0 कर दिया.

पहले मैच में हंगामा, तीन रेड कार्ड दिखाए गए

जैसे-जैसे मैच आखिरी समय की तरफ बढ़ता जा रहा था मुकाबला और भी रोमांचक हो गया. 84वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के सब्स्टीट्यूट थेम्बा ज़्वाने को मैक्सिकन खिलाड़ी पर खतरनाक टैकल के लिए बाहर भेज दिया गया. ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ. स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में मैक्सिकन डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी सीधा रेड कार्ड दिखाया गया. मैच के आखिरी समय में मुकाबला रोमांचक हो गया क्योंकि एक तरफ मैक्सिको 10 खिलाड़ियों के साथ था तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के 9 खिलाड़ियों मैदान पर थे. हंगामे के बावजूद मैक्सिको ने सात मिनट के अतिरिक्त समय को आसानी से निकाल लिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X