Last Updated:
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुंबई की जुहू पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़िता का आरोप है कि आदित्य ने शादी का झांसा देकर जुहू के एक होटल में कई बार उनका शारीरिक शोषण किया. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने जाति अलग होने का हवाला देकर शादी से साफ इनकार कर दिया. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपी कंपोजर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है.
कंपोजर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है मुंबई पुलिस.
नई दिल्ली. मुंबई की जुहू पुलिस ने मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही आदित्य राम शंकर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन जारी करेगी. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से ही म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है.
जुहू पुलिस स्टेशन को दी शिकायत के अनुसार, युवती की आदित्य राम शंकर से पहचान एक साल पहले हुई थी. एक दोस्त के जरिए आदित्य की पीड़िता दोस्ती हुई थी. आरोप है कि आदित्य युवती को मुंबई के जुहू स्थित होटल ले गया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. आदित्य ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया. आरोप है कि युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो आदित्य टालमटोल करने लगा.
Juhu Police have registered a case against singer and music composer Aditya Ram Shankar under Section 69 of the BNS following a woman’s complaint. She alleged that he repeatedly established physical relations with her on the promise of marriage over the past year. The complainant… pic.twitter.com/jGntZjZBJu













