Last Updated:
फ्रांस में चल रहे G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीयों के लिए बड़ा मैसेज भेजा. उन्होंने भारत आने का ऐलान करते हुए कह दिया है कि जब तक वो राष्ट्रपति हैं, भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस में दोस्त बैठा हुआ है. ट्रंप बार-बार ये बताने की कोशिश करते दिखे कि भारत के लिए उनके दिल में कितनी खास जगह है.
ट्रंप ने किया भारत दौरे का ऐलान
वॉशिंगटन: जी 7 में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि वो भारत दौरे पर आएंगे. उन्होंने भारत दौरे का वक्त नहीं बताया लेकिन कहा है कि वो जल्द ही भारत आएंगे. इसके साथ ही वो बार-बार ये बात दोहराते दिखाई दिए कि भारत के लिए उनके दिल में कितनी खास जगह है और वो भारतीयों से कितना प्यार करते हैं. ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कह दिया है जब तक वो व्हाइट हाउस में बैठे हैं, भारतीयों कोई दिक्कत नहीं होगी.
ट्रंप ने याद किया पिछला भारत दौरा
ट्रंप ने भारत आने का ऐलान करते हुए अपने 2020 भारत दौरे का भी जिक्र किया, वो 24 फरवरी 2020 को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर आए थे, तब उन्होंने अहमदाबाद के मशहूर मोटेरा स्टेडियम का दौरा किया था. इसी स्टेडियम के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उस स्टेडियन के अंदर और बाहर करोड़ों लोग मौजूद थे, वो रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है. मुझे भारत आकर बहुत अच्छा लगा था.
‘भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस में बैठा है दोस्त’ : ट्रंप
इसके बाद ट्रंप से इस रिपोर्टर ने पूछा कि बीते कुछ दिनों में भारतीयों के अंदर अमेरिका को लेकर पैदा हुए अविश्वास पर वो क्या कहना चाहेंगे. इस पर जवाब देते ट्रंप ने कहा कि ‘जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त बैठा हुआ है’. ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि ये अविश्वास कहां से आ रहा है क्योंकि मैं जानता हूं कि हम सभी भारत और भारतीय लोगों से बहुत प्यार करते हैं. अमेरिका में पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान है’.
पश्चिम एशिया में भारत का रोल चाहते हैं ट्रंप
न्यूज18 ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बेहद तीखे और अहम सवाल पूछे. पहला बड़ा था ‘क्या अमेरिका वेस्ट एशिया के गंभीर संकट में भारत की कोई बड़ी भूमिका देखना चाहता है?’ तो ट्रंप ने तुरंत गर्मजोशी से जवाब दिया, ‘हा, बिल्कुल! हम वेस्ट एशिया में भारत का एक बड़ा और मजबूत रोल चाहते हैं.’ इसके तुरंत बाद ट्रंप ने बगल में बैठे पीएम मोदी की तरफ बेहद सम्मान से इशारा किया और कहा, ‘जब तक ये शख्स अपनी कुर्सी पर बैठे हैं, तब तक दुनिया के हर एक बड़े और अहम मुद्दे पर भारत का रोल हमेशा सबसे आगे रहेगा’.
H1-B पर ट्रंप ने दी हिंट
न्यूज18 ने जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने अगला तीखा सवाल दागा कि क्या ‘स्किल्ड भारतीयों को अमेरिका में काम करने के और मौके मिलेंगे?’ इस पर ट्रंप ने बिना झिझक तुरंत जवाब दिया, ‘हां, बिल्कुल मिलेंगे.’ ट्रंप का यं छोटा सा जवाब भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर है.
दरअसल, उनका ये सीधा इशारा अमेरिका की सबसे चर्चित ‘एच-1बी (H1-B) वीजा पॉलिसी’ की तरफ था, जिसे लेकर पिछले काफी समय से अमेरिका में रह रहे और वहां जाने का सपना देखने वाले लाखों भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और इंजीनियर्स गहरी चिंता और सस्पेंस में जी रहे हैं. ट्रंप अपने कार्यकाल में H-1B वीजा के नियमों को काफी कड़ा कर चुके थे. इसके तहत वीजा के रिन्यूअल को मुश्किल बना दिया गया था और बहुत सारे भारतीयों के वीजा एप्लिकेशन रिजेक्ट होने लगे थे. ऐसे में ट्रंप के इस बयान ने प्रवासियों के बीच एक उम्मीद की नई किरण जगा दी है.
About the Author

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.
A digital journalist w…और पढ़ें












