Last Updated:
फिल्में बनाने में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा देते हैं. लेकिन कई बड़े स्टार्स को कास्ट कर मोटी फीस भी देते हैं. लेकिन कई बार फिर भी फिल्में फ्लॉप हो जाती है. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो रिलीज के बाद फ्लॉप हुई, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक साबित हुई, इनमें एक को 9 साल बाद सफलता मिली थी. जाने ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो धांसू कहानियों वाली फिल्में, जिनसे मेकर्स ने ब्लॉकबस्टर होने की आस लगाई थी. लेकिन रिलीज हुई तो ये फिल्में फ्लॉप साबित हुई. हालांकि बाद में ये ही फ्लॉप फिल्में आगे चलकर कल्ट क्लासिक बनीं. बॉलीवुड की ये फिल्में आज भी हैं दर्शकों की फेवरेट हैं. इनमें एक तो श्रीदेवी की वो फिल्म है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं.

इनमें पहली हैं, अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’.ये फिल्म जिस वक्त रिलीज हुई मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थीं. फिल्म को रिलीज के बाद मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन विजय दीनानाथ चौहान के किरदार में अमिताभ ने बाद में इतिहास रच दिया. बाद में ये फिल्म कल्ट बनी और इसके डायलॉग तो आज भी याद किए जाते हैं.

एक ‘लैला मजनूं’.साजिद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इम्तियाज अली ने प्रोड्यूस किया था. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था. लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई.आज ये फिल्म मॉडर्न कल्ट क्लासिक मानी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है, ‘अंदाज अपना अपना’. सलमान खान और आमिर खान की यह कॉमेडी फिल्म लोग आज भी देखना पसंद करते हैं, लेकिन रिलीज के वक्त ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. बाद में टीवी और होम वीडियो के जरिए फिल्म को नई पहचान मिली और आज यह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है.

चौथी है , सनम तेरी कसम. इस फिल्म का तो कहना ही क्या है साल 2016 में जब ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था. शुरुआती दौर में फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. लेकिन 9 साल बाद जब ये फिल्म दोबारा रिलीज हुई थी बड़ी हिट साबित हुई.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप के बाद इम्तियाज अली दोनों को साथ लेकर फिल्म ‘तमाशा’ लेकर आए थे. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘तमाशा’ रिलीज के वक्त उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी.फिल्म का एक गाना तो बड़ा हिट हुआ था. लेकिन देखते ही देखते ये कल्ट साबित हुई.

ऋतिक रोशन की लक्ष्य का भी यही हाल हुआ था. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘लक्ष्य’ ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था. हालांकि बाद में प्रेरणादायक कहानी, शानदार अभिनय और सेना के जीवन को दिखाने वाली ये फिल्म कल्ट साबित हुई.

साल 1991 में यश चोपड़ा फिल्म लम्हे लेकर आए थे. इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदे थीं. लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसे फ्लॉप डिक्लेयर कर दिया गया था. फिल्म की असफलता के बाद यश चोपड़ा माइनर डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. लेकिन अनिल कपूर और श्रीदेवी की लीड रोल वाली ये फिल्म आज कल्ट क्लासिक कहलाती है.

आखिरी है शाहरुख खान की ‘स्वदेस’. आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों ने जरा भी पसंद नहीं किया था. फिल्म में शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के होते हुए भी वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन बाद में इसकी कहानी और सामाजिक संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया.आज ये बेहतरीन फिल्मों में शामिल की जाती है.












