—Advertisement—

Argentina wins Lionel Messi Hat Trick: लियोनेल मेसी ने पहले मैच में ही ठोकी हैट्रिक, अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने धो डाला

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Argentina vs Algeria Highlights FIFA World Cup 2026: मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना और उनके स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत की है. अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे इस धुरंधर ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल मारे और टीम की जीत पक्की कर दी.

Zoom

लियोनेल मेसी की हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया

नई दिल्ली. अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के इरादे से उतरे लियोनेल मेसी ने पहले मैच में अपने इरादे जाहिर कर दिए. उन्होंने अल्जीरिया के डिफेंस को तार तार करते हुए एक दो नहीं बल्कि गोल की हैट्रिक लगा दी. अपने 200वें इंटरनेशनल मैच में उतरे मेसी ने मैच के 17वें मिनट में गोल की शुरुआत की और 76 वें मिनट में तीसरा गोल मारा. अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 की करारी शिकस्त दी.

मेसी के दीवानों को उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में ऐसा खेल दिखाया कि वो खुशी से झूम उठे. 38 साल की उम्र में खेल रहे इस खिलाड़ी का जोश और दम 28 साल के युवा जैसा नजर आया. वो अकेले ही पूरी अल्जीरिया की टीम पर भारी पड़े. मैच के 17वें मिनट में उन्होंने अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाया और बॉल उनको गच्चा देकर नेट्स में पहुंच गई. यह फीफा विश्वकप में इस महान खिलाड़ी का 14वां गोल था.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X