—Advertisement—

पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला, जानिए कौन हैं वे और क्यों चकाचौंध छोड़ गांव में रहते हैं

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Who Is Pankaj Tripathi Brother: पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ पर जानलेवा हमला, जानिए कौन हैं वो और क्यों मुंबई की चकाचौंध छोड़ गांव में बिताते हैं सादा जिंदगी! नीचे पढ़ें पूरी खबर-

Zoom

कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार से एक बेहद हैरान वाली खबर सामने आई है. दरअसल बिहार के गोपालगंज जिले में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. रविवार शाम को हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें बेहद नाजुक हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फिलहाल वह हॉस्पिट में भर्ती हैं.

इस घटना के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ, वे कौन हैं और अपने स्टार भाई की तरह मुंबई की चकाचौंध में रहने के बजाय गांव में क्यों रहते हैं.

कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र

पंकज त्रिपाठी को भला आज कौन नहीं जानता होगा, उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड से लेकर लाखों-करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. लेकिन उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी लाइमलाइट और मीडिया से हमेशा दूर रहे हैं. वे पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई हैं और अपने पैतृक गांव बेलसंड में ही रहते हैं. जहां पंकज ने मुंबई जाकर एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया, वहीं बिजेंद्र नाथ ने गांव में रहकर एक सीधे-साधे किसान की जिंदगी जीने का फैसला किया. वे गांव में रहकर खेती-बाड़ी संभालते हैं और अपने परिवार की देखभाल करते हैं.

क्यों चुना मुंबई के बजाय गांव में रहना?

बिजेंद्र नाथ के छोटे भाई पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं और उनके पास मुंबई में हर तरह की ऐश-ओ-आराम की सुविधा मौजूद है. इसके बावजूद बिजेंद्र नाथ ने कभी भी गांव छोड़ने के बारे में नहीं सोचा. उनके स्वर्गीय पिता पंडित बनारस तिवारी भी गांव के एक बड़े किसान और पुरोहित थे. पिता के जाने के बाद बिजेंद्र नाथ ने ही उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और गांव की जमीन-जायदाद और खेती को संभाला.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X