—Advertisement—

‘धुरंधर’ की राह पर ‘वेलकम टू द जंगल’, कमाई के लिए मेकर्स ने आजमाया पैतरा, इस दिन शुरू हो रही बुकिंग

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज भी है. फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पांस मिला था और अब इस हफ्ते ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक्टर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी वेलकम की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म के निर्देशक अमजद खान हैं और उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी के लिए सितारों की फौज खड़ी कर दी है. रवीना टंडन, अक्षय कुमार कई साल बाद इस फिल्म के जरिए पर्दे पर एक साथ दिखने वाले हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ में मेकर्स ने सितारों की फौज खड़ी कर दी है. अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिज, किकू शारदा समेत कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं.

Akshay kumar

फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, लेकिन कमाई में कोई कसर न रह जाए इसलिए मेकर्स अपनी तरफ से हर पैतरा आजमा रहे हैं. अमजद खान भी आदित्य धर की राह पर निकल पड़े हैं. आदित्य ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए पेड प्रीव्यू की शुरुआत की. ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि इससे फिल्म की कमाई में भारी इजाफा हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshay kumar Fee

अब धुरंधर की राह पर चलते हुए मेकर्स ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का पेड प्रीव्यू रखने का फैसला किया है. फिल्म 26 जून यानी कि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले गुरुवार को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखा जाएगा.

Akshay kumar Fee

गुरुवार को शाम को साढ़े सात (7:30) बजे से फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा जिसके टिकट की बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. वहीं रेगुलर शो की एडवांस बुकिंग की शुरुआत आज से यानी कि 23 जून से होगी. इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है.

6 miraculous years of Bollywood, 9 all time blockbuster films by which history of Hindi cinema transformed, 1994 Hum Aapke Hain Koun, 2014 PK, 2016 Dangal, 2016 Sultan, 2023 Jawan, 2023 Pathan, 2023 Animal, 2025 Dhurandhar, 2026 Dhurandhar 2, 1994 हम आपके हैं कौन, 2014 पीके, 2016 दंगल, 2016 सुल्तान, 2023 जवान, 2023 पठान, 2023 एनिमल, 2025 धुरंधर, 2026 धुंरधर 2

‘धुरंधर’ से चर्चा में आया ये ट्रेंड अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में तूल पकड़ते दिख रहा है. इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के लिए भी मेकर्स ने यही पैतरा आजमाया था. अब एक बार फिर ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मेकर्स पेड प्रीव्यू का पैतरा आजमा रहे हैं.

Akshay kumar Fee

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसे ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज़ 18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता राकेश डांग और वेदांत विकास बाली हैं, जबकि फिरोज ए. नाडियाडवाला भी बतौर निर्माता इससे जुड़े हुए हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ को कई कट्स लगने के बाद सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज के बिकनी सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. कुल 18 कट्स के बाद फिल्म को पारित किया गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X