—Advertisement—

‘महेश भट्ट मेरे बच्चों का सहारा बने’, विक्रम भट्ट को याद आए जिंदगी के वो ‘काले दिन’, छलके आंसू

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

धोखाधड़ी के मामले में जेल से बाहर आने के बाद विक्रम भट्ट का दर्द छलका. अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया है कि उस वक्त में महेश भट्ट लगातार उनके परिवार के संपर्क में रहे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन पर्दे के पीछे वह उनके बच्चों और रिश्तेदारों का हालचाल लेते रहे. विक्रम ने बताया कि महेश भट्ट ने जानबूझकर चुप्पी साधी, ताकि कोई बयान उनकी मुश्किलें और न बढ़ा दे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विक्रम भट्ट का छलका दर्द.

नई दिल्ली. फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों भरा रहा है. पिछले साल दिसंबर में राजस्थान में दर्ज एक कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उन्हें और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था. करीब ढाई महीने जेल में बिताने के बाद इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर वह बाहर आए. अब विक्रम भट्ट ने उस दौर को याद करते हुए बताया है कि उनके गुरु और करीबी दोस्त महेश भट्ट ने किस तरह इस कठिन समय में उनके परिवार का साथ दिया.

न्यूज18 शोशा के साथ खास बातचीत के दौरान विक्रम भट्ट का दर्द छलक पड़ा. वो अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर भावुक हो उठे. विक्रम भट्ट ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें सबसे पहले जिन लोगों का प्यार और समर्थन महसूस हुआ, उनमें महेश भट्ट भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि भले ही महेश भट्ट सार्वजनिक रूप से इस पूरे मामले पर कुछ नहीं बोल रहे थे, लेकिन वह लगातार उनके परिवार के संपर्क में थे और हर हालचाल लेते रहते थे.

विक्रम के मुताबिक, जेल में रहते हुए उनके पास किसी से बात करने के लिए सिर्फ पांच मिनट का समय मिलता था. ऐसे में किसी से लंबी बातचीत कर पाना लगभग नामुमकिन था. उन्होंने कहा कि उस दौरान वह ऐसी जगह पर थे, जहां कोई भी सीधे उनसे संपर्क नहीं कर सकता था. हालांकि, महेश भट्ट उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से लगातार जुड़े रहे.

महेश भट्ट बने थे सहारा

फिल्ममेकर का मानना है कि महेश भट्ट खुद भी इस स्थिति में काफी असहाय महसूस कर रहे थे. लेकिन उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई तीखी प्रतिक्रिया दी, तो मामला और बिगड़ सकता है. विक्रम का कहना है कि महेश भट्ट को लगता था कि किसी भी विवादित बयान से सत्ता में बैठे लोग नाराज हो सकते हैं और इससे उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं.

क्या था मामला?

विक्रम भट्ट पर इंदिरा आईवीएफ के मालिक ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखा देकर 4 फिल्मों में निवेश करवाया था और ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया था. इन 4 फिल्मों में एक फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया और उनकी पत्नी की जिंदगी से प्रेरित थी. इस फिल्म का नाम ‘तुझे मेरी कसम था’ जिसमें अदा शर्मा और इसक ने लीड रोल अदा किया था. जहां एक तरफ फिल्म फ्लॉप निकली, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की टाइमिंग के चलते इंदिरा आईवीएफ की मुश्किलें भी बढ़ गईं. कंपनी को अपना आईपीओ वापस लेना पड़ा था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X