—Advertisement—

फीफा विश्व कप में गजब हो गया… मुंह ढकने पर रेफरी ने खिलाड़ी को मैच से किया बाहर, टूर्नामेंट के इतिहास पहली हुआ ऐसा

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में तुर्की और परागुआ के बीच खेले मैच में मिगुएल अल्मिरोन को मुंह पर हाथ रखने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया. फीफा विश्व कप के नए नियम के मुताबिक मैच में कोई भी खिलाड़ी अपने मुंह पर हाथ रखकर कुछ नहीं बोल सकता है. इस नियम को नस्लीय टिप्पणी और दुर्व्यवहार को रोकने के लिए लागू किया गया.

Zoom

फीफा विश्व कप में मुंह ढकने पर विवाद

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के लीग स्टेज में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक मुकाबला तुर्की और परागुआ बीच हुआ, जिसमें एक खिलाड़ी को मैदान से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उसने अपना मुंह ढका था. फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी खिलाड़ी मुंह पर हाथ रखने के लिए रेड कार्ड मिला है.

दरअसल ये घटना तब हुई जब परागुआ के स्टार खिलाड़ी इसिड्रो पिट्टा एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से टकराने के बाद चोटिल होकर मैदान पर गिर गए. तुर्की के खिलाड़ियों ने दावा किया कि पिट्टा नाटक कर रहे हैं और उन्होंने गुस्से में उन्हें उठने के लिए कहा. इस पर स्ट्राइकर पिट्टा के साथी खिलाड़ी उनके बचाव में आ गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

रेफरी ने पकड़ ली परागुआ के खिलाड़ी गलती

खिलाड़ियों के बीच हो रहे बवाल के दौरान अचानक तुर्की के मर्ट मुल्डुर ने रेफरी इवान बार्टन को इशारा किया और उनसे वीएआर मॉनिटर की जांच करने की मांग कर दी, क्योंकि इस दौरान परागुआ के मिगुएल अल्मिरोन ने अपना मुंह छिपाकर उनसे कुछ कहा था. मुल्डुर ने फीफा के एक नए नियम का हवाला दिया जो कई नए नियमों में से एक है. इस नियम के तहत विवाद या टकराव के दौरान खिलाड़ियों को अपना मुंह ढककर विरोधियों से बात करने की मनाही है.

मैच के दौरान खिलाड़ियों में झड़प

बार्टन ने मॉनिटर की जांच की और घटना को दोबारा देखने के बाद उन्होंने तुरंत न्यूकैसल के पूर्व स्टार अल्मिरोन को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया. जब यह घटना हुई तब मटियास गैलार्जा द्वारा मैच के दूसरे मिनट में ही किए गए शुरुआती गोल की बदौलत परागुआ 1-0 से आगे चल रहा था.

क्या फीफा में मुंह ढकने का नया नियम

बता दें कि अप्रैल में इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड की एक विशेष बैठक में विवाद के दौरान मुंह ढकना एक रेड कार्ड अपराध बनाया गया. फीफा विश्व कप 2026 में इस नियम में कुछ संशोधन कर इसे लागू करने का फैसला किया गया.

गाली-गलौज और दुर्व्यवहार को रोकने वाला यह नया नियम फरवरी में रियल मैड्रिड और बेनफिका के बीच चैंपियंस लीग के एक रोमांचक नॉकआउट मैच के बाद पेश किया गया था. रियल मैड्रिड के सुपरस्टार विनीसियस जूनियर ने दावा किया था कि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी जियानलुका प्रेस्टियानी ने एस्टादियो दा लूज में मैड्रिड को जीत दिलाने वाला गोल करने के तुरंत बाद अपना मुंह ढककर उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X