—Advertisement—

विंढमगंज रेलवे क्वार्टर में चोरी, ताला तोड़कर घरेलू सामान लेकर

Author Picture
Published On: May 7, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज रेलवे क्वार्टर में चोरी, ताला तोड़कर घरेलू सामान लेकर फरार चोर
विंढमगंज। विंढमगंज रेलवे क्वार्टर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर रेलवे कर्मचारी के घर से गैस सिलेंडर, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना 112 डायल पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पीड़ित रोबिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं और रेलवे आवास में रहते हैं। बीते दिनों वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटने पर क्वार्टर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर घर से गैस सिलेंडर, कुकर, कड़ाही, मिक्सर, इंडक्शन चूल्हा, ट्रिमर, पावर बैंक, जरूरी कागजात और करीब एक हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन के बगल स्थित एक होटल में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X