—Advertisement—

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 16, 2026

—Advertisement—

🟥 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

🟥 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनीकुठौंद (जालौन)। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के पास की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोरा राजपुरा गांव निवासी राहुल (35 वर्ष), पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कुठौंद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X