—Advertisement—

Club Football World Cup: रियाल मैड्रिड को करारी शिकस्त देकर पीएसजी क्लब विश्व कप के फाइनल में

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Club Football World Cup के सेमीफाइनल में पेरिस सेंट जर्मन यानी PSG ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई. अब खिताबी मुकाबला रविवार देर रात साढ़े 12 बजे PSG और चेल्सी के बीच होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Kylian Mbappe

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका): चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फैबियान रुइज के दो गोल की मदद से पहले 24 मिनट में तीन गोल की बढ़त बनाकर रियाल मैड्रिड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना चेल्सी से होगा.

रुइज ने छठे मिनट में और ओसमान डेम्बेले ने नौवें मिनट में डिफेंडर राउल असेंशियो और एंटोनियो रुडिगर की गलतियों का फायदा उठाकर गोल दागे, इसके बाद 24वें मिनट में रुइज ने जवाबी हमले में स्कोर 3-0 कर दिया. पीएसजी की तरफ से गोंकालो रामोस ने 87वें मिनट में एक और गोल किया.

रियाल के किलियन एमबाप्पे अपनी पूर्व टीम के खिलाफ पहले मैच में किसी भी समय खास चुनौती पेश नहीं कर पाए.

अपना पहला यूरोपीय खिताब जीतने के बाद पीएसजी अब रविवार को होने वाले फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान पर कदम रखेगा.

पीएसजी की रियाल मैड्रिड पर इस बड़ी जीत ने चैंपियंस लीग के फाइनल की याद भी ताजा कर दी। उसने तब इंटर मिलान को 5-0 से हराया था.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X