—Advertisement—

Ballon d’Or 2025: डेम्बेले और ऐताना बोनमती सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला बैलन डी’ओर समारोह में खिलाड़ी

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

ओस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमती ने 2025 Ballon d’Or जीता, Lamin Yamal सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी बने, Arsenal Women क्लब ऑफ द ईयर, Sarina Wiegman और Luis Enrique कोच अवार्ड विजेता बने.

Zoom

डेम्बेले और बोनमती सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला बैलन डी’ओर खिलाड़ी

नई दिल्ली. फुटबॉल की दुनिया में अपने धमाकेदार खेल से सबका दिल जीतने वाले बेस्ट पुरुष और महिला खिलाड़ी के नाम की घोषणा कर दी गई है. ओस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमती को पेरिस में आयोजित 2025 बैलन डी’ओर समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का खिताब मिला. फ्रांस के फॉरवर्ड और पेरिस सेंट-जर्मेन के डेम्बेले ने अपने क्लब को ट्रेबल जीतने और पहली बार चैंपियंस लीग जीताने के बाद पुरुषों का पुरस्कार जीता. बार्सिलोना के 18 साल के लामिन यामल को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया और वह दूसरे स्थान पर रहे.

डेम्बेले ने पेरिस में एक भावुक भीड़ के सामने इस फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड को हासिल किया. अगर चोट नहीं लगी होती, तो वह मार्सिले में पीएसजी के लिए लीग मैच में खेल रहे होते. बार्सिलोना और स्पेन की मिडफील्डर बोनमती लगातार तीन साल तक बैलन डी’ओर जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. लियोनेल मेसी और मिशेल प्लाटिनी ही ऐसे पुरुष हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X