—Advertisement—

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर स्टाफ के बीच खूब चले लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जाने माने रैपर हनी सिंह दिल्ली में हाल ही में कॉन्सर्ट हुआ. लेकिन कॉन्सर्ट के दौरान के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि सोशल मीडिया पर शो के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. खबरों की मानें तो शो के बीच कुछ फैंस और स्पॉन्सर टीम के स्टाफ के बीच जमकर झगड़ा हुआ. मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल वीडियो उड़ा देगा होश

नई दिल्ली. दिल्ली में हुए सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट की वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. सिंगर के कॉन्सर्ट में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है.वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि फैंस और स्पॉन्सर टीम के कुछ लोगों के बीच ऐसा झगड़ा हो रहा है कि देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो

हनी के कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कॉन्सर्ट में खूब लात घूसे चलते नजर आ रहे हैं. दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के फैंस भारी मात्रा में पहुंचे थे. सिंगर ने अपने धांसू गानों को गाकर कॉन्सर्ट में माहौल बना दिया. इस दौरान उन्होंने ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आइज’, ‘सनी सनी’, ‘लुंगी डांस’, ‘मिलियनेयर’, ‘डोप शोप’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे कई हिट गाने गाए. लेकिन इसी बीच फैंस और स्पॉन्सर की टीम के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि लोग एक दूसरे को मारने लगे और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X