—Advertisement—

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने स्लोवाकिया को 6-0 से रौंदकर वर्ल्ड कप में बनाई जगह

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026:4 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम जर्मनी ने स्लोवाकिया को 6-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई किया. लिरॉय साने ने दो गोल किए, कोच जूलियन नागेल्समैन ने टीम की तारीफ की.

Zoom

4 बार के वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने स्लोवाकिया को 6-0 से रौंदा, विश्व कप 2026 का टिकट किया पक्का

नई दिल्ली. चार बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम जर्मनी ने सोमवार को अपने अंतिम क्वालीफायर में स्लोवाकिया को 6-0 से रौंदते हुए अगले साल के विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली. पहले हाफ में चार गोल करते हुए पूर्व चैंपियन ने मुकाबला एकतरफा बना दिया. लिरॉय साने ने दो गोल किए जबकि निक वोल्टेमेड और सर्ज ग्नाब्री ने एक-एक गोल मारा. ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले अपनी बादशाहत साबित की.

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी पिछले दो विश्व कप के पहले दौर में बाहर हो गई थी. ग्रुप ए में टीम 15 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि स्लोवाकिया की टीम 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. जर्मनी के कोच जूलियन नागेल्समैन ने कहा, “हर खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. हमने वास्तव में एक शानदार खेल खेला. हमने बहुत मेहनत की. हमने शानदार गोल किए और अपने खेल से सबको प्रभावित किया. आज शिकायत करने का कोई कारण नहीं है. दबाव था और उन्होंने खुद को प्रेरित किया और एक शानदार टीम भावना दिखाई. मुझे टीम पर गर्व है.”

Related News
Home
Facebook
Telegram
X