—Advertisement—

fight during football match in Pakistan players punching each other: पाकिस्तान में एक फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों में हुई लड़ाई

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

होमताजा खबरखेलफुटबॉल

पाकिस्तान में फुटबॉल मैच के दौरान सिर फुटव्वल, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Last Updated:

पाकिस्तान में खेले गए एक फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच जमकर झड़प हुई. दो टीमों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़कर पीटा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

पाकिस्तान में खेले गए एक फुटबॉल मैच में हुई लड़ाई

नई दिल्ली: पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) और पाकिस्तान ओलंपिक संघ कराची में पाकिस्तान आर्मी और वाप्डा टीम के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने की घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें कई खिलाड़ी और अधिकारी घायल हो गए थे. केपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और अधिकारी भी बीच में कूद पड़े. वे एक-दूसरे को मुक्के और लात मार रहे थे.

मैच का सीधा प्रसारण होने के दौरान ही इस घटना के दृश्य कैमरे में कैद हो गए और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद कई लोगों ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह झड़प तब शुरू हुई जब आर्मी के खिलाड़ियों द्वारा अपने डगआउट के सामने जीत का जश्न मनाने पर वाप्डा के कुछ सदस्यों ने गुस्सा जताया.

पूरे मामले में पीएफएफ के एक अधिकारियों ने क्या कहा?

पीएफएफ के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है. पाकिस्तान ओलंपिक संघ भी इस मामले की जांच करेगा क्योंकि राष्ट्रीय खेल उसके दायरे में आते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम भी इस घटना की जांच करेंगे और इसमें शामिल खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उस कड़ी से कड़ी कार्रवाई की करने की बात सामने आ रही है.

वीडियो में दिखाया गया है कि वाप्डा के कुछ खिलाड़ियों ने मैच रेफरी के साथ हाथापाई की. वाप्डा के खिलाड़ी रेफरी द्वारा आर्मी की टीम को पेनल्टी किक दिए जाने से नाखुश थे. इसके बाद फिर क्या था, पहले खिलाड़ियों के बीच हल्की बहस हुई. बहस इतना बढ़ गया कि हांथापाई शुरू हो गई. इसके बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को खदेड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी. इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में एक शर्मिंदगी है कि खेल के मैदान पर इस घटना को पूरी दुनिया ने देखा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X