रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद देवरकोंडा संग किया डांस, एक्ट्रेस का दिखा बिंदास स्टाइल, वीडियो वायरल
विजय देवरकोंडा के छोटे भाई और एक्टर आनंद देवरकोंडा 34 साल के हो गए हैं. इस मौके पर उनकी नई नवेली भाभी और स्टार हीरोइन रश्मिका मंदाना ने खास अंदाज में बधाई दी है. रश्मिका ने देवर आनंद के साथ वाली दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया. एक तस्वीर में उन्हें बीच पर फोटो के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में दोनों ट्रेडिनशल लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि वीडियो में रश्मिका देवर के साथ बिंदास स्टाइल में डांस करते दिख रही हैं. रश्मिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “और हम शायद इसी तरह डांस करते रहें.” वीडियो में रश्मिका और आनंद के केमेस्ट्री को आसपास मौजूद लोग एन्जॉय कर रहे हैं.


