—Advertisement—

7 साल के बच्चे का वजन हो गया था 116 किलो, अचानक थम गईं सांसें, अब पैरेंट्स पर चला केस

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिका के मिशिगन में 7 साल के लड़के का वजन 116 किलोग्राम हो गया था. उसके बाद उसकी मौत हो गई. उसके माता-पिता पर हत्या, टॉर्चर और बाल शोषण का आरोप लग गया है. पेरेंट्स पर केस चलाया गया है. कोर्ट ने उन्हें जेल में भेज दिया गया है.

Zoom

Michigan Courts (Reuters)

अमेरिका के मिशिगन स्टेट में 7 साल के एक बच्चे की मौत के मामले में उसके माता-पिता पर ही आरोप लगे हैं. उनपर हत्या, टॉर्चर और बाल शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बच्चे का वजन मौत के समय करीब 116 किलोग्राम था.

जेनेसी काउंटी के अभियोजक डेविड लेटन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि माता-पिता ने बच्चे को बेहद गलत तरीके से खाना खिलाया. उनका कहना था कि बच्चे को वह पोषण नहीं दिया गया जो चाहिए था. अब बच्चे की मौत हो गई है.

क्या है पूरा मामला

मिशिगन के रहने वाले कैस्पर को आखिरी बार फरवरी 2024 में उसके डॉक्टर के पास ले जाया गया था. उस समय उसे खांसी, कफ और मेटाबॉलिक से जुड़ी बीमारी की शिकायत थी. उस वक्त उसका वजन 47 किलोग्राम था. डॉक्टर ने उसकी मां को अच्छे खान-पान और एक्सरसाइज की सलाह दी थी. साथ ही बच्चे को एंडोक्रिनोलॉजिस्ट को दिखाने के लिए कहा था. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट वो डॉक्टर होते हैं जो हॉर्मोन से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं. लेकिन माता-पिता उसे डॉक्टर लेकर नहीं गए.

कैस्पर की मौत

पिछले साल नवंबर में फ्लिंट के घर पर कैस्पर की सांस अचानक रुक गई. इमरजेंसी सेवा को बुलाया गया, लेकिन तब तक 7 साल के कैस्पर की मौत हो चुकी थी. मौत के समय उसका वजन 116 किलोग्राम हो चुका था, जबकि उसकी लंबाई सिर्फ 4 फीट 2.5 इंच थी.

जांच में हैरान करने वाले खुलासे

मेडिकल जांच में बच्चे की मौत की वजह डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी बताया गया. इस बीमारी में दिल का आकार बढ़ जाता और कमजोर हो जाता है. इसमें उसका अत्यधिक वजन एक बड़ा कारण था. जांच में सामने आया कि कैस्पर बोल नहीं पाता था और बिस्तर पर ही रहता था. उसके शरीर पर बिस्तर के गंभीर घाव और चकत्ते हो गए थे.

इलाज के लिए नहीं ले गए माता-पिता

जांच में सामने आया है कि घर में सुविधा होने के बावजूद माता-पिता उसे इलाज के लिए कहीं नहीं ले गए. बच्चे का स्कूल में भी दाखिला नहीं कराया गया था और घर के अंदर कचरे के भयानक ढेर लगे हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि उसे पोषण देने के बजाय केवल स्नैक फूड्स जैसे चिप्स, कुरकुरे आदि ही खिलाए जा रहे थे.

माता-पिता की गिरफ्तारी और अदालती कार्रवाई

जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैस्पर के माता-पिता डेमियन ओ’ब्रायन और जेसिका ओ’ब्रायन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर सेकेंड-डिग्री मर्डर, टॉर्चर और बाल शोषण के तीन गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं.

कोर्ट ने भेजा जेल

पिछले हफ्ते दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेनेसी काउंटी की जेल में बिना किसी जमानत के भेज दिया गया है. इस मामले में गुरुवार को अगली सुनवाई होनी है. वहीं, इस जोड़े की 5 साल की बेटी को सुरक्षित निकालकर फोस्टर केयर में भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X