—Advertisement—

ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट ने दिया सबसे बड़ा झटका, विदेशियों को मिलती रहेगी ‘बर्थराइट सिटीजनशिप’

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

बर्थराइट सिटीजनशिप के मसले पर ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट ने दिया सबसे बड़ा झटका

Last Updated:

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप जिस ‘जन्म के आधार पर नागरिकता’ के प्रावधान को खत्म करना चाहते थे, सुप्रीम कोर्ट ने उस मुहिम को सिरे से खारिज कर दिया है.

Zoom

वाशिंगटन: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार को तगड़ा झटका लगा है. उनके उस सबसे बड़े और सबसे विवादित फैसले पर आखिरकार फुल स्टॉप लग गया है, जिसके जरिए वो वहां पैदा होने वाले विदेशी बच्चों को मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते थे. मंगलवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की इस ऐतिहासिक मुहिम को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें अब तक का सबसे बड़ा और करारा झटका दे दिया है. कोर्ट ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन एक अहम फैसले में साफ कर दिया कि अमेरिका की धरती पर जन्म लेने वाले लगभग हर बच्चे को जन्मजात अमेरिकी नागरिकता मिलती रहेगी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X