—Advertisement—

हीरो-हीरोइन नहीं, इन लोगों को अपनी असली ताकत मानते हैं डेविड धवन, कपिल शर्मा के शो पर खोले पुराने राज

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

डेविड धवन ने लंबे ब्रेक के बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म से वापसी की है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़े राज शेयर किए. वो कहते हैं कि उस दौर में कैरेक्टर आर्टिस्ट उनकी फिल्मों के असली हीरो थे. वो लोग ही फिल्म में जान डालते थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डेविड धवन फिल्ममेकिंग में वापसी कर रहे हैं.

नई दिल्ली.  मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन लंबे ब्रेक के बाद फिर से निर्देशन की दुनिया में लौट आए हैं. उनकी आने वाली फिल्म का नाम है ‘है जवानी तो इश्क होना है’. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डेविड के बेटे वरुण धवन लीड रोल में हैं. वरुण के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े रोमांस करती नजर आएंगी.हाल ही में वरुण और डेविड धवन अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे. वहां डेविड धवन ने पुरानी यादें ताजा कीं.

डेविड धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए अपनी पुरानी फिल्मों का जिक्र किया. वो कहते हैं कि वो हीरो-हीरोइन को नहीं बल्कि कैरेक्टर आर्टिस्ट को अपनी फिल्मों का असली हीरो मानते हैं. उन्होंने साइड रोल में नजर आने वाले कलाकारों की जमकर तारीफ करते हुए कि वो उनकी फिल्मों की असली जान होते हैं.

डेविड धवन ने कैरेक्टर आर्टिस्ट को बताया हीरो

डेविड ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आजकल के हीरो तो कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, लेकिन ये पुरने कैरेक्टर आर्टिस्ट कमाल के थे. ये कभी अपनी लाइन में गलती नहीं करते थे और एकदम परफेक्ट थे’. उन्होंने कादर खान, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और परेश रावल जैसे दिग्गजों को याद किया और कहा कि उन्हीं की वजह से उनकी फिल्मों में कॉमेडी का लेवल इतना जबरदस्त होता था. उन्होंने माना कि फिल्म की असली जान यही कलाकार थे, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ से वापसी कर रहे डेविड धवन

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की स्टार कास्ट काफी बड़ी है. वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा इसमें मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे मजेदार कलाकार भी दिखाई देंगे. रमेश तौरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. वैसे तो फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसकी रिलीज डेट बार-बार बदली गई है.

पहले यह फिल्म 5 जून को आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 12 जून को रिलीज करने का फैसला किया है. ‘धुरंधर’ की रिलीज के चलते कई फिल्मों की रिलीज टली है और इसकी वजह से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज भी पीछे हो गई.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X