Last Updated:
सेनेगल ने पेप गुये के अतिरिक्त समय के गोल से मोरक्को को 1-0 हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीता. तनावपूर्ण फाइनल में दर्शकों ने मैदान पर घुसने की कोशिश की थी.
सेनेगल ने मोरक्को को हराकर अफ्रीका कप जीता
रबात (मोरक्को): सेनेगल ने पेप गुये के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से मेजबान मोरक्को को 1-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता. बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियों में खेले गए फाइनल में दोनों टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई थी लेकिन आखिर में पेप गुये निर्णायक गोल करने में सफल रहे.
फाइनल मैच में तनाव काफी बढ़ गया था. मैच के दौरान ऐसा समय भी आया जब दर्शकों ने मैदान पर घुसने की कोशिश की. यही नहीं सेनेगल के खिलाड़ी दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी के फैसले के विरोध में मैदान से बाहर चले गए थे.
यह स्पष्ट नहीं था कि खेल जारी रह पाएगा या नहीं क्योंकि प्रशंसक सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे. इसके कारण 14 मिनट तक खेल नहीं हो पाया था. खेल शुरू होने पर सेनेगल के एडुआर्ड मेंडी ने ब्राहिम डियाज की पेनल्टी को आसानी से बचा लिया, इसके बाद गुये ने अतिरिक्त समय के चौथे मिनट में विजयी गोल दागा.
मोरक्को की पराजय के कारण 69,500 दर्शकों की क्षमता वाला प्रिंस मौले अब्देललाह स्टेडियम अंतिम सीटी बजते ही खाली होने लग गया था. सेनेगल के खिलाड़ियों को ट्रॉफी उठाते हुए देखने के लिए बहुत कम लोग बचे थे. सेनेगल ने दूसरी बार अफ्रीका कप जीता. इससे पहले वह 2021 में चैंपियन बना था.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


