—Advertisement—

अरिजीत सिंह की राह पर श्रेया घोषाल? सिंगिंग से ब्रेक लेने का करता है मन, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. सिंगर के इस ऐलान के बाद फैंस काफी निराश हैं. अब श्रेया घोषाल ने भी अरिजीत के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि वो भी कभी-कभी ब्रेक लेने के बारे में विचार करती हैं. सिंगर के मुताबिक जिस दिन उनकी आवाज उनका साथ नहीं देगी, वो रियाज नहीं कर पाएंगी, उस दिन वो खुद ही सिंगिंग छोड़ देंगी.

Zoom

श्रेया घोषाल ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर रिएक्शन दिया.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के सबसे बड़े और मशहूर प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शामिल अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले लिया है. सिंगर की रिटायरमेंट की खबर ने लाखों फैंस को निराश कर दिया. अब प्लेबैक सिंगिंग का दूसरा सबसे बड़ा नाम श्रेया घोषाल भी संन्यास लेने के बारे में सोच रही हैं. हालिया इंटरव्यू में श्रेया ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर बात करते हुए कहा कि उन्हें भी कभी-कभी ब्रेक लेने का मन करता है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि वो कब ब्रेक ले सकती हैं.

एबीपी से बात करते हुए श्रेया घोषाल कहती हैं कि उन्हें स्टेज पर लोगों के सामने लाइव परफॉर्म करना काफी पसंद है. वो लोगों को धोखा देते हुए सिर्फ लिप सिंक नहीं कर सकती हैं. वो कहती हैं कि उन्हें ऐसा करना काफी असजह करता है. वो स्टेज पर हजारों लोगों के सामने खड़े होकर सिर्फ लिप सिंक नहीं कर सकती हैं. जब तक उनकी आवाज उनका सपोर्ट करेगी वो रियाज करती रहेंगी. जिस दिन उन्हें सिर्फ लिप सिंक के सहारे परफॉर्म करना पड़ेगा वो सिंगिंग छोड़ देंगी.

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर क्या बोलीं श्रेया घोषाल?

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन देते हुए श्रेया घोषाल कहती हैं कि वो सिंगर के साहस की काफी सराहना करती हैं. ऐसा करने के लिए काफी साहस की जरूरत होती है. श्रेया बताती हैं कि कभी-कभी वो भी सिंगिंग से ब्रेक लेने के बारे में सोचती हैं. वो आगे कहती हैं कि अरिजीत सिंह दिल से एक असली संगीतकार हैं. वो कभी नहीं सोचते कि उन्हें इसके बदले क्या मिलेगा. वो बस संगीत में अपना सबकुछ झोंककर गाने में लगे रहते हैं.

अरिजीत को बताया सच्चा संगीतकार

वो आगे कहती हैं कि अरिजीत कभी नहीं सोचते हैं कि वो आखिर म्यूजिक क्यों बना रहे हैं और इससे उन्हें क्या मिलेगा. वो बस दिल से गाना गाते हैं. यही वजह है कि उनका संगीत लाखों लोगों के दिल को छू जाता है और लोग उनसे इतना प्यार करते हैं.

श्रेया घोषाल कहती हैं कि जब वो स्टेज पर होती हैं तो उन्हें लगता है कि उनकी लोगों के प्रति एक जिम्मेदारी है. वो कहती हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी हो वो अपने चेहरे पर उसे नहीं दिखाना चाहती हैं. लोग उनका म्यूजिक सुनने इसलिए आते हैं ताकि उन्हें प्रेरणा मिल सके और वो लोग हील हो सकें.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X