—Advertisement—

‘बजरिया में सबकी नजरिया खराब है’ सिक्योरिटी गार्ड्स की बातें सुन, जब म्यूजिक डायरेक्टर ने बना डाला सुपरहिट गाना

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एवरग्रीन बॉलीवुड गानों के पीछे अक्सर दिलचस्प कहानियां होती हैं. फिल्म ‘मेजर साब’ का सुपरहिट गाना ‘अकेली ना बाजार जाया करो’ इसका एक बड़ा उदाहरण है. म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें गाने की मेन लाइन दो सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई बातचीत से मिली थी. गार्ड के शब्द आनंद को इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने इसे एक सदाबहार धुन में बदल दिया और पिछले 28 सालों से यह गाना लोगों के बीच मशहूर है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के कई गानों की धुनें अमर हैं, लेकिन उनकी कहानियां और भी ज्यादा फिल्मी और रोमांचक हैं. 90 के दशक की ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म थी ‘मेजर साब’, साल 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे ने लीड रोल किए थे. फिल्म के म्यूजिक ने इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई और एक गाना तो हर शादी और पार्टी का खास हिस्सा बना हुआ है- ‘अकेली ना बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी.’

Major Saab

हाल ही में, शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में गाने के गीतकार आनंद राज आनंद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस कल्ट क्लासिक गाने का मेन आइडिया उन्हें किसी महंगी स्टूडियो मीटिंग में नहीं, बल्कि दो सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हुई बातचीत से आया था. पॉडकास्ट के दौरान, आनंद राज आनंद ने बताया कि एक बार उन्होंने दो सिक्योरिटी गार्ड्स को बात करते हुए सुना. एक गार्ड ने दूसरे से बहुत ही मजेदार लहजे में कहा, ‘बजरिया में सबकी नजरिया खराब है.’

Akeli Na Bazaar Jaja Karo Making Story, Anand Raj Anand Major Saab Song, Security Guard Inspiration for Bollywood Song, Udit Narayan Hits, Major Saab Movie Songs Ajay Devgn, अकेली न बाजार जाया करो गाना, आनंद राज आनंद इंटरव्यू, मेजर साब फिल्म गाने, शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट, बॉलीवुड गानों के पीछे की कहानी

यह लाइन सुनकर, आनंद राज आनंद एक म्यूजिशियन होने के नाते ‘बजरिया’ और ‘नजरिया’ का कॉम्बिनेशन उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसे अपनी डायरी में नोट कर लिया. उन्हें एहसास हुआ कि इस एक लाइन में एक सुपरहिट गाना है. आनंद राज आनंद ने गार्ड की बातों को बेस बनाया और उन्हें एक रोमांटिक लेकिन मजेदार गाने में बदल दिया. उन्होंने रफ लाइन को बेहतर बनाया और लिखा ‘समझो जरा बात मेरी जनाब, बजरिया में सबकी नजरिया खराब… नजर लग जाएगी.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akeli Na Bazaar Jaja Karo Making Story, Anand Raj Anand Major Saab Song, Security Guard Inspiration for Bollywood Song, Udit Narayan Hits, Major Saab Movie Songs Ajay Devgn, अकेली न बाजार जाया करो गाना, आनंद राज आनंद इंटरव्यू, मेजर साब फिल्म गाने, शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट, बॉलीवुड गानों के पीछे की कहानी

यही वह लाइन था जिसने पूरे गाने को एक देसी कनेक्शन दिया. आनंद राज आनंद ने न सिर्फ गाने का म्यूजिक बनाया बल्कि इसके लिरिक्स भी लिखे. कहा जाता है कि जब उन्होंने धुन बनाकर फिल्म के मेकर्स को सुनाई, तो वे भी इसकी सिम्प्लिसिटी और कैची म्यूजिक से इम्प्रेस हो गए. यह गाना फिल्म ‘मेजर साब’ में अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था.

Akeli Na Bazaar Jaja Karo Making Story, Anand Raj Anand Major Saab Song, Security Guard Inspiration for Bollywood Song, Udit Narayan Hits, Major Saab Movie Songs Ajay Devgn, अकेली न बाजार जाया करो गाना, आनंद राज आनंद इंटरव्यू, मेजर साब फिल्म गाने, शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट, बॉलीवुड गानों के पीछे की कहानी

गाने की सफलता में सिंगर उदित नारायण की मखमली आवाज का भी बड़ा रोल था. जिस मजेदार अंदाज में उन्होंने ‘नजर लग जाएगी’ लाइन गाई, उसने इसे युवाओं के बीच रातों-रात हिट बना दिया. अजय देवगन का सिग्नेचर स्वैग और सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती ने गाने के विजुअल्स में चार चांद लगा दिए. आज 28 साल बाद भी जब यह गाना बजता है, तो लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते.

Akeli Na Bazaar Jaja Karo Making Story, Anand Raj Anand Major Saab Song, Security Guard Inspiration for Bollywood Song, Udit Narayan Hits, Major Saab Movie Songs Ajay Devgn, अकेली न बाजार जाया करो गाना, आनंद राज आनंद इंटरव्यू, मेजर साब फिल्म गाने, शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट, बॉलीवुड गानों के पीछे की कहानी

बता दें, फिल्म ‘मेजर साब’ टीनू आनंद के डायरेक्शन में बनी एक यादगार बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. अमिताभ बच्चन ने एक सख्त आर्मी ऑफिसर का रोल किया है, जबकि अजय देवगन ने एक बिगड़े हुए नौजवान का रोल किया है, जिसे मेजर साब (अमिताभ) को सुधारने का काम सौंपा गया है.

Akeli Na Bazaar Jaja Karo Making Story, Anand Raj Anand Major Saab Song, Security Guard Inspiration for Bollywood Song, Udit Narayan Hits, Major Saab Movie Songs Ajay Devgn, अकेली न बाजार जाया करो गाना, आनंद राज आनंद इंटरव्यू, मेजर साब फिल्म गाने, शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट, बॉलीवुड गानों के पीछे की कहानी

यह फिल्म अपनी देशभक्ति की भावना और शानदार म्यूजिक के लिए जानी जाती है. खासकर आनंद राज आनंद का बनाया गाना ‘अकेली ना बाजार जाया करो’ सुपरहिट रहा. एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X