विंढमगंज के यश ऑटो सेल्स को ‘टॉप परफॉर्मेंस अवार्ड’, वाराणसी में किया गया सम्मानित
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में स्थित Yash Auto Sales को उत्कृष्ट बिक्री प्रदर्शन के लिए ‘टॉप परफॉर्मेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीलरशिप के प्रोपराइटर Rupesh Kumar Keshri को प्रदान किया गया।

बताया जाता है कि Hero MotoCorp के अधिकृत डीलर के रूप में कार्य कर रही यश ऑटो सेल्स ने अपने क्षेत्र में बेहतर बिक्री, ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा और मजबूत व्यापारिक साझेदारी के कारण यह उपलब्धि हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी की ओर से ‘टॉप परफॉर्मेंस अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।
वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में यश ऑटो सेल्स को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया, जिसमें संस्था के साथ सफल और मजबूत साझेदारी की सराहना की गई। इस अवसर पर व्यापारिक विकास और साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से “Cherishing Milestones, Building Growth, Strengthening Partnerships” का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम Progcap के सहयोग से आयोजित किया गया था।

सम्मान प्राप्त करने के बाद यश ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर Rupesh Kumar Keshri ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह मेरे मेहनत का फल है, जो हमने दिन-रात एक करके मेहनत की है। इस उपलब्धि में हमारी पूरी टीम का योगदान और ग्राहकों का विश्वास सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी यश ऑटो सेल्स ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। इस उपलब्धि से न केवल संस्था के कर्मचारियों में बल्कि पूरे विंढमगंज क्षेत्र में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।


