—Advertisement—

9 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म, जिसकी यूट्यूब पर बदल गई तकदीर, 100 करोड़ व्यूज पाने वाली बनी दुनिया की पहली मूवी

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

साउथ सिनेमा की एक रोमांटिक एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बावजूद डिजिटल दुनिया में वो कर दिखाया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. करीब 9 साल बाद फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह कामयाबी साबित करती है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स किसी भी फ्लॉप फिल्म को सालों बाद भी अमर बना सकते हैं.

नई दिल्ली. किसी फिल्म की कामयाबी सिर्फ उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तय नहीं होती. कई फिल्में सिनेमाघरों से बाहर होने के बहुत बाद भी अपनी असली पहचान लेती हैं. साल 2017 में आई बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह की तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जय जानकी नायक’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. थिएटर्स में खास कमाल न दिखा पाने वाली यह तेलुगु फिल्म आज दुनिया में एक बहुत बड़ी मिसाल बन चुकी है.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

रिलीज के करीब 9 साल बाद इस फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया है. इसका हिंदी डब वर्जन ‘खूंखार’ यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोरने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. इस शानदार रिकॉर्ड ने एक समय फ्लॉप मानी जाने वाली फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी में बदल दिया है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

बोयापती श्रीनू के डायरेक्शन में बनी ‘जय जानकी नायक’ जब 2017 में रिलीज हुई थी, तब इससे काफी उम्मीदें थीं. तगड़ी स्टार कास्ट और दमदार एक्शन के बावजूद इसे मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई. लेकिन जब इसका हिंदी डब वर्जन यूट्यूब पर अपलोड किया गया, तो इस फिल्म की किस्मत पूरी तरह पलट गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 20 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, जिससे डिस्ट्रिब्यूटर्स को बड़ा घाटा हुआ. मगर साल 2019 में यूट्यूब पर आने के बाद इसके हिंदी वर्जन खूंखार’ ने सारी कसर पूरी कर दी और आज 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाने वाली दुनिया की पहली फिल्म बन चुकी है. यह जानकारी खुद डायरेक्टर बोयापती श्रीनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

द्वारका क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म गगन और स्वीटी की एक ऐसी लव स्टोरी है, जो काफी उतार-चढ़ाव से गुजरती है. दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन स्वीटी के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं होता. पिता के विरोध के कारण दोनों को न चाहते हुए भी एक-दूसरे से अलग होना पड़ता है. इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है और फिर अपने प्यार को पाने के लिए हीरो ताबड़तोड़ एक्शन करता है.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

इस फिल्म में बेलमकोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह के अलावा भी कई सितारे नजर आए थे. फिल्म को दमदार बनाने में जगपति बाबू, तरुण अरोड़ा, प्रज्ञा जायसवाल, सरथ कुमार, नंदू, सुमन, जयप्रकाश और वाणी विश्वनाथ जैसे बेहतरीन स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है. इन सभी मंझे हुए एक्टर्स की मौजूदगी ने इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की कहानी में जान फूंकने का काम किया.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

‘खूंखार’ नाम से हिंदी में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने उत्तर भारत के दर्शकों के दिलों में धीरे-धीरे अपनी मजबूत जगह बना ली. इसके ताबड़तोड़ एक्शन सीन्स, इमोशनल फैमिली ड्रामा और फुल एंटरटेनमेंट वाले मसाले ने लोगों को ऐसा बांधा कि यूट्यूब पर व्यूज की बरसात हो गई. आज 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ इसने डब फिल्मों के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

Jaya Janaki Nayaka film, Jaya Janaki Nayaka 1 Billion Views, Khoonkhar Movie YouTube Record, Bellamkonda Sreenivas Khoonkhar YouTube, First Indian Movie to Cross 1 Billion Views on YouTube, Boyapati Srinu Khoonkhar Movie Views, जय जानकी नायक फिल्म, जय जानकी नायक यूट्यूब रिकॉर्ड, खूंखार फिल्म 100 करोड़ व्यूज, बेलमकोंडा श्रीनिवास हिंदी डब फिल्म, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म, रकुल प्रीत सिंह साउथ फ्लॉप फिल्म रिकॉर्ड

फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस कामयाबी की खुशी जाहिर करते हुए इसे एक बेहद खास उपलब्धि बताया है. वहीं डायरेक्टर बोयापती श्रीनू भी फिल्म के इस डिजिटल सफर से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि इस रिकॉर्ड से साफ पता चलता है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स किसी भी फिल्म को थिएटर्स के बाद भी हमेशा के लिए जिंदा रख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X