—Advertisement—

36 साल पहले आशा भोसले ने दिया था सचिन तेंदुलकर को ऐसा तोहफा, सालों बाद पूरी हुई दिल की ख्वाहिश

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सचिन तेंदुलकर ने बताया, 1990 में आशा भोसले ने उन्हें जिप्सी किंग्स की सीडी दी, वे बड़े फैन बने, अब 36 साल बाद ग्रुप से मुलाकात को खास पल बताया.

Zoom

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दिवंगत गायिका आशा भोसले से जुड़ी एक याद साझा की. सचिन ने बताया कि आज से करीब 36 साल पहले आशा भोसले ने उन्हें एक ऐसा गिफ्ट दिया था, जिसने उनके संगीत सुनने के नजरिए को बदल दिया.

सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया. इन तस्वीरों में वह मशहूर फ्रेंच म्यूजिक ग्रुप ‘जिप्सी किंग्स’ के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वह ग्रुप के प्रमुख सिंगर निकोलस रेयेस से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीरों में सभी कलाकार एक साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों और वीडियो के साथ सचिन ने कैप्शन में लिखा, ”साल 1990 में आशा ताई ने मुझे जिप्सी किंग्स की दो सीडी गिफ्ट में दी थी. उन एल्बमों को सुनने के बाद मैं इस ग्रुप का बड़ा फैन बन गया और सालों तक उनके गानों को सुनता रहा. करीब 36 साल बाद एक दोस्त की समर पार्टी में मेरी मुलाकात इस ग्रुप के मेंबर्स से हुई. यह मेरे लिए शानदार सरप्राइज था.”

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X