Last Updated:
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में अपनी 1994 की फिल्म ‘गोपी किशन’ की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उस दौर में वैनिटी वैन नहीं होती थीं. सेट पर सिर्फ दो मेकअप रूम थे, जिसकी वजह से शिल्पा और सुनील शेट्टी ने एक रूम शेयर करने का फैसला किया, ताकि दूसरा कमरा नई एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को दिया जा सके. उस वक्त करिश्मा कपूर ने जिस तरह बर्ताव किया, शिल्पा शिरोडकर ने अब उसकी तारीफ की.
शिल्पा-करिश्मा ने ‘गोपी किशन’ में साथ काम किया था.
नई दिल्ली: आजकल के स्टार्स को सेट पर चमचमाती वैनिटी वैन मिल जाती है, लेकिन 90 के दशक में ऐसा बिल्कुल नहीं था. मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने हाल में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गोपी किशन’ (1994) की शूटिंग से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उस जमाने में वैनिटी वैन का कोई कॉन्सेप्ट नहीं होता था, बल्कि प्रोडक्शन की तरफ से मिलने वाले मेकअप रूम्स में ही सबको तैयार होना पड़ता था. फिल्म की शूटिंग ‘भल्ला बंगला’ में चल रही थी, जहां सिर्फ दो ही मेकअप रूम थे. शुरुआत में सेट पर सिर्फ शिल्पा और सुनील शेट्टी थे, तो दोनों आराम से अलग-अलग रूम इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन ट्विस्ट तब आया, जब अगले दिन फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एंट्री होने वाली थी. प्रोडक्शन टीम के हाथ-पांव फूल गए कि अब तीन स्टार्स को दो कमरों में कैसे एडजस्ट किया जाए.
शिल्पा ने बताया कि जब प्रोडक्शन वाले उनके पास अपनी परेशानी लेकर आए, तो उन्होंने बड़ी समझदारी दिखाई. शिल्पा ने सुनील शेट्टी के साथ मिलकर फैसला किया कि वे दोनों एक ही मेकअप रूम शेयर कर लेंगे और बड़ा वाला कमरा करिश्मा कपूर को दे देंगे, क्योंकि वह पहली बार सेट पर आ रही थीं. जब अगले दिन करिश्मा कपूर सेट पर पहुंचीं और उन्हें इस पूरे इंतजाम के बारे में पता चला, तो उन्होंने इस बात पर साफ आपत्ति जता दी. करिश्मा को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि उनके चक्कर में शिल्पा और सुनील को एक ही रूम शेयर करना पड़ रहा है. करिश्मा ने तुरंत बड़ा दिल दिखाते हुए शिल्पा से कहा कि वे दोनों एक कमरा शेयर करेंगी और दूसरा कमरा अकेले सुनील शेट्टी को दे दिया जाए. करिश्मा और शिल्पा ने पूरी शूटिंग के दौरान एक ही रूम में साथ मिलकर मेकअप किया.
हिट रही थी ‘गोपी किशन’
शिल्पा शिरोडकर ने करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि अक्सर लोग सितारों के बारे में बिना सोचे-समझे बातें बना लेते हैं, लेकिन हर किसी का अपना अलग अनुभव होता है. उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोग कहते थे कि करिश्मा कपूर सेट पर काफी नखरे दिखाती हैं, लेकिन मेरे साथ उनका व्यवहार हमेशा बहुत ही प्यारा और समझदारी भरा रहा.’ मुकेश दुग्गल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गोपी किशन’ अपने जमाने की बड़ी हिट थी, जिसमें सुनील शेट्टी का डबल रोल था. फिल्म में करिश्मा और शिल्पा की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें












