Last Updated:
ऑरमैक्स मीडिया की टॉप गानों की लिस्ट में कॉकटेल 2 का बंधु 2.0 नंबर 1 पर, धुरंधर के गहरा हुआ और शरारत भी टॉप 5 में, अक्षय कुमार का ऊंचा लंबा कद फोरेवर शामिल
फिल्मों का एक मोटा बजट इनके गानों पर भी खर्च किया जाता है. अक्सर गानों की वजह से मूवीज चर्चा में भी आती हैं. ऐसे में नई नई फिल्मों के साथ नए गाने भी धूम मचाते हैं. अगर आप भी गानों के शौकीन हैं तो इस हफ्ते की टॉप सॉन्ग की लिस्ट आ गई है. वो गाने जिन्होंने सबसे ज्यादा धूम मचाई.
चार्टबस्टर लिस्ट में टॉप पर रहने वाले गानों में एक गाना अभी भी शरारत है. आयशा खान का गाना अभी भी धूम मचा रहा है. ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते की टॉप गानों की लिस्ट जारी की है. जिसे फैंस ने सबसे ज्यादा प्यार किया है.
टॉप पर है ये गाना
इस हफ्ते की लिस्ट में कॉकटेल 2 का गाना बंधु 2.0 है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म के इस गाने को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने गाया है. इरशाद कामिल के लिखे गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है.












