Last Updated:
kriti sanon bikini scene in cocktail 2:’कॉकटेल 2′ मूवी से ज्यादा कृति सेनन का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। बिकनी शॉर्ट्स में कृति की तीसरी तस्वीर देख फैंस दीवाने हो गए हैं, यहां तक कि लोग कह रहे हैं कि उनके सामने रश्मिका मंदाना भी फीकी पड़ गईं. देखिए कृति सेनन की ये 5 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें और जानें क्यों थिएटर्स में मच गया है बवाल!
Kriti Sanon Overshadow Rashmika Mandanna: कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और अब तक करोड़ों का कलेक्शन कर चुकी है. लेकिन इस समय हर तरफ फिल्म की कहानी से ज्यादा कृति सेनन के लुक्स की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर कृति के एंट्री सीन्स के रील्स जमकर वायरल हो रहे हैं. फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि वो सिर्फ कृति को देखने के लिए थिएटर गए थे. कृति के इस कातिलाना अंदाज के सामने फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फीकी नजर आ रही हैं. आइए देखते हैं कृति सेनन की 5 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें, जिन्होंने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.

फिल्म एक्सपर्ट्स से लेकर दर्शकों तक, हर कोई एक ही बात कह रहा है.मूवी की कहानी से कहीं ज्यादा कृति सेनन का लुक और उनका स्टाइल हिट हो चुका है. कृति ने फिल्म में बोल्डनेस और ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया है कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं.

अब बात करते हैं उस तस्वीर की, जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा गदर मचाया है. इस लुक में कृति सेनन बिकनी शॉर्ट्स पहने हुए बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं. उनका यह परफेक्ट टोंड फिगर देखकर फैंस का दिल धड़क उठा है और इस तीसरी तस्वीर से लोगों के लिए नजरें हटाना नामुमकिन हो गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

थिएटर के अंदर से कृति सेनन के एंट्री सीन के वीडियो क्लिप्स और रील्स बनाकर फैंस इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं. हर तरफ कृति के स्लो-मोशन वॉक और उनके कातिलाना एक्सप्रेशंस की रील्स छाई हुई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

फिल्म में साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना भी डील रोल में हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि कृति के स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के सामने रश्मिका इस बार फीकी नजर आ रही हैं. कृति का चार्म पूरी फिल्म पर हावी दिख रहा है.

एक्स पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि कृति की खूबसूरती और उनके कमाल के फैशन सेंस ने रश्मिका मंदाना को पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया है. मूवी में दोनों के सीन्स का कंपेयर लगातार की जा रही है.

मूवी में कृति के लुक्स का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर फैंस खुलकर लिख रहे हैं, “हम तो ‘कॉकटेल 2’ सिर्फ और सिर्फ कृति सेनन के स्क्रीन प्रेजेंस और उनके गॉर्जियस लुक्स को बड़े पर्दे पर देखने के लिए गए थे.” एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग इस फिल्म के बाद एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है.

कुल मिलाकर, ‘कॉकटेल 2’ कृति के करियर की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म की अच्छी कमाई के साथ-साथ कृति की ये 5 तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि क्यों वो मौजूदा समय में बॉलीवुड की असली ग्लैमर क्वीन हैं.












