Last Updated:
फिल्मों की दुनिया हर किसी के हिस्से फेम नहीं मिलता बल्कि कुछ को बदनामी भी नसीब होती है. ऐसा ही एक खूबसूरत अदाकारा के साथ हुआ था. जिन्होंने एक विवाद की वजह से काफी विवाद का सामना किया. चलिए इस हसीना से रूबरू करवाते हैं.
फिल्मों की दुनिया से सिर्फ शोहरत ही नहीं, कुछ को बदनामी भी मिलती है. ऐसा ही हुआ था एक जवान हसीना के साथ. एक कथित MMS विवाद ने एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी बदलकर रख दी थी. महीनों तक वह सुर्खियों में छाई रहीं और हर तरफ सिर्फ इसी एमएमएस कांड की बात होती थी. हालांकि, विवादों के उस दौर के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. वह लगातार अपने काम और मेहनत के दम पर आगे बढ़ती रहीं.

हम बात कर रहे हैं रिया सेन की. जिनका फिल्मी बैकग्राउंड है. वह फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं तो सुचित्रा सेन की नातिन. रिया सेन की एक बहन राइमा सेन भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. रिया ने बॉलीवुड ही नहीं बंगाली सिनेमा में भी काम किया है.

रिया सेन का कनेक्शन राजघरानों से भी हैं. उनकी दादी देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं तो दादी की बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं. इतना ही नहीं, रिया सेन का तीसरा शाही कनेक्शन पिता के जरिए था. उनके पिता त्रिपुरा के शाही घराने से आते हैं. इस तरह रिया और उनकी बहन की परवरिश राजसी ठाठ-बाट से हुई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिया सेन फिल्मों आई ही थीं लेकिन साल 2005 में रिया एक बड़े स्कैंडल में फंस गईं. कुछ वेबसाइट्स पर एक एमएमएस वीडियो लीक हुआ जिसमें कथिततौर पर दावा किया गया कि वह रिया सेन और एक्टर अश्मित पटेल हैं.

हालांकि एक्ट्रेस ने इस वीडियो को फर्जी बताया था. वीडियो लीक होते ही रिया सेन को किरकिरी का सामना भी करना पड़ा था. कहते हैं कि इस विवाद के बाद रिया सेन ने अश्मित को भी खूब सुनाया था.

रिया सेन अपने अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रही थीं. उनका नाम कई नामी क्रिकेटर से भी जुड़ा, जैसे- श्रीसंत और युवराज सिंह. वहीं मॉडलिंग के दिनों में उनका नाम जॉन अब्राहम से भी जुड़ा था.

इन सब अफेयर के गॉसिप्स के बीच उन्होंने साल 2017 में गुपचुप बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी संग बंगाली रीति रिवाज से शादी कर सबको चौंका दिया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया था. साल 1991 में आई इस फिल्म का नाम विषकन्या था. इसके बाद वह साल 2001 में स्टाइल से बतौर हीरोइन इंडस्ट्री में उतरीं.











