Last Updated:
फीफा विश्व कप 2026 में क्रोएशिया की शुरुआत निराशाजनक रही. टीम को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद क्रोएशिया एक खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद मॉडल और डीजे इवाना नॉल ने अपनी बोल्ड लुक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया.
फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में क्रोएशिया को इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह जीत नहीं निकाल पाई. हालांकि क्रोएशिया को मैच में हार मिली है, लेकिन टीम की एक सुपर हॉट फैन ने पूरे स्टेडियम को अपनी मौजूदगी से गुलजार कर दिया.

ये कोई और नहीं, सुपरमॉडल और डीजे इवाना नॉल हैं. इवाना नॉल खुद को क्रोएशिया की सबसे बड़ी फुटबॉल फैन मानती हैं. इवाना नॉल ने क्रोएशिया और इंग्लैंड के मैच से पहले अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. पिछले फीफा विश्व कप में भी इवाना अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई थीं.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इवाना नॉल ट्रांसपेरेंट टॉप पहनकर स्टेडियम पहुंची थीं. इवाना नॉल की जैसे ही स्टेडियम में एंट्री हुई, फैंस की निगाहें उन्हीं पर थम सी गईं. कैमरामैन भी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार इवाना को दिखा रहे थे, जिससे खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस ग्लैमरस स्टार को पिछले टूर्नामेंटों में क्रोएशिया का उत्साह बढ़ाते हुए सबका ध्यान खींचने के बाद वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन कहा गया है. यही कारण है कि इंग्लैंड-क्रोएशिया के मैच के दौरान इवाना नॉल ने एक लो-कट टॉप में पोज देकर लोगों के होश उड़ा दिए.

इंस्टाग्राम पर ‘नॉल डॉल’ के नाम से मशहूर इस इन्फ्लुएंसर और मॉडल का टॉप क्रोएशिया की थीम पर आधारित था, जिस पर लाल और सफेद रंग का चेकर प्रिंट था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आकर्षक ड्रेस की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “क्रोएशिया लेट्स गोओओ.”

इंस्टाग्राम पर नॉल के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके इस बोल्ड अंदाज को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने उन्हें वंडर वुमन कहा, जबकि दूसरे ने लिखा, “आपने यह फिर से कर दिखाया.”

बता दें कि 33 साल की इवाना को कतर में हुए 2022 वर्ल्ड कप के दौरान प्रसिद्धि मिली थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारी संख्या में फैंस बटोरे थे. यह इन्फ्लुएंसर अब एक लोकप्रिय मॉडल होने के साथ-साथ एक डीजे भी बन चुकी हैं. वह उम्मीद कर रही हैं कि 2018 के शानदार सफर के बाद क्रोएशियाई टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे.












