Last Updated:
राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु ने तीसरी बार ‘मां इंटी बंगारम’ के लिए काम किया. इससे पहले , दोनों ने ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के लिए साथ काम किया. ‘मां इंटी बंगारम’ ने अपने पहले वीकेंड में भारत में 23.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो गया. यह एक बड़ी हिट साबित हुई है. ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी और स्क्रिप्ट राज ने ही लिखी है. सामंथा ने फिल्म को प्रोड्यस किया और इसमें लीड रोल भी निभाया है.
राज निदिमोरु ने न्यूज18 से खास बाकचीत की है. राज ने अपनी पत्नी सामंथा की तेजी से बढ़ती सक्सेस की जमकर तारीफ की. राज ने कहा, “वह काम की भूखी और आत्मनिर्भर एक्ट्रेस हैं. मैंने उनकी शुरुआती फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन मुझे पता है कि उन्हें कितना प्यार मिला. सामंथा ने कई सालों तक स्टारडम का एन्जॉय किया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

हालांकि राज निदिमोरु ने चिंता जताई की एक्ट्रेसेज के लिए फिल्म इंडस्ट्री उतनी अच्छी नहीं है, जितनी मेल एक्टर के लिए होती है. एक उम्र के बाद एक्ट्रेसेज को पीछे कर दिया जाता है या अलग कर दिया जाता है. राज ने बताया कि वह और सामंथा अक्सर इस रवैये से निपटने के लिए चर्चा करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

राज निदिमोरु ने कहा, “दुखद है कि यह भेदभाव होता है. हम अलग-अलग इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के सीमित करियर को अच्छे से जानते हैं. हम इनमें से कई विषयों पर बात करते हैं. लेकिन हम यह भी समझते हैं कि एक लिमिट के बाद, एक्टिंग स्किल्स ही एक एक्टर को लंबे समय तक जिंदा रखता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)
Add News18 as
Preferred Source on Google

राज निदिमोरु ने कहा, “वह हमेशा अवेयर रहती है और बदलाव, सुधार और सींस को निभाने के नए तरीके खोजने की इच्छुक रहती है.” राज ने बताया कि उन्हें सामंथा की वो खासियत पसंद है, जिसके तहत वह खामोशी से तैयारी करती हैं. होमवर्क करती हैं. इसे सामंथा ने छुपा रखा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

राज निदिमोरु ने कहा, “इस सेट पर भी जब वह कोई टेक करती थी और उससे संतुष्ट नहीं होती थी, तो हम उस पर चर्चा करते थे कि इसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. लेकिन ज्यादातर बार, वह पहले से ही काफी मानसिक तैयारी कर चुकी होती थी, जिसके बारे में वह बात नहीं करती. वह इसे अपने पहले ही टेक में सामने ले आती है. इसीलिए, मैं आमतौर पर हमेशा उसका पहला टेक लेता हूं क्योंकि उसमें कुछ अलग करने की मानसिक तैयारी होती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

राज निदिमोरु का कहना है कि पिछले कुछ सालों में सामंथा में कुछ बदलाव आया है. वह कहते हैं, “कुछ ही ऐसे एक्टर्स होते हैं जिन्हें कुछ खास सींस में देखना रोमांचक होता है. यह एक ऐसी चीज है जिसे उन्होंने खुद में निखारा है, खासकर पिछले कुछ सालों में. जब हम मॉनिटर पर बैठते थे, तो वह खुद को देखती और कहती थीं, ‘मैंने पहले कभी ऐसी एक्टिंग नहीं देखी.’”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

जब राज निदमोरु से पूछा गया कि क्या ‘मां इंटी बंगारम’ के सेट पर हंसी मजाक के अलावा क्या कोई क्रिएटिव मतभेद भी थे? इस पर राज कहते हैं, “मैं ही इसे बना रहा हूं और इसे पूरा कर रहा हूं, इसलिए सारी तारीफें मेरी ही होती हैं (हंसते हुए). लेकिन क्रिएटिव मतभेद बहुत कम थे. मुझे तो कुछ याद भी नहीं. हम सब बहुत अच्छे से तालमेल बिठाते हैं. अगर कोई शुरुआत से ही शामिल हो, तो क्रिएटिव मतभेद तो होते ही नहीं. हम दोनों एक ही राह पर थे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)

बात करें वर्कफ्रंट की, तो राज निदिमोरु फिलहाल ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ एक एक्शन-फैंटेसी सीरीज पर काम कर रहे हैं. इस में सामंथा, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. वहीं, सामंथा प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. वह 3 महीने से प्रेग्नेंट हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी डिलीवरी इस साल दिसंबर में होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajanddk)












