—Advertisement—

पत्रकारों ने मनाई ग्रापए पत्रकारिता दिवस, बालेश्वर पुण्यतिथि

Author Picture
Published On: May 27, 2026

—Advertisement—

  • वरिष्ठ पत्रकार कमाल अहमद ने ग्रामीण जनजीवन, रोटी, कपड़ा, मकान, क़ानूनी अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उनकी खुशहाली को उद्देश्य बनाएं, भ्रष्टाचारियों और सामंतियों के उत्पीड़न से रक्षा करने का आह्वान किया

सोनभद्र/ओबरा । ग्रामीण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को ओबरा स्थित किड्स केयर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता दिवस और संस्थापक बालेश्वर जी की पुण्यतिथि मनाते हुए पत्रकारिता को और अधिक समृद्ध करने का संकल्प लिया।
बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरा ने पर्यावरण, पारिस्थितिकीय, जल, जंगल, जमीन की पत्रकारिता पर गौर कराते हुए पत्रकारिता के विभिन्न आयाम पर ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही कुछ प्रेरक संस्मरण भी सुनाए।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव ने सोशल मीडिया की भैयावहता और विभीषिका पर जहां प्रकाश डाला वही जनहित परक और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या आधारित पत्रकारिता पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार कमाल अहमद ने पत्रकारिता के भावात्मक, संवेदनात्मक, आध्यात्मिक, गद्यात्मक, पद्यात्मक, नैतिक और मानवीय पहलुओं से समृद्ध पत्रकारिता पर ज़ोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों और वहां के जनजीवन, रोटी, कपड़ा, मकान, क़ानूनी अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मनोरंजन और खुशहाली को व्यक्तिगत उद्देश्य बनाकर उन्हें न्याय दिलाने तथा भ्रष्टाचारियों और सामंतियों के उत्पीड़न से रक्षा करने का आह्वान किया।अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापित वरिष्ठ पत्रकार एसपी तनेजा ने किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस के गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आयोजक एस पी तनेजा, नरेन्द्र नीरव, राकेश सिंह मंचासीन के अलावा कमाल अहमद, संजय यादव, शमशाद आलम, राम प्यारे सिंह, उत्तम सिंह, भोला दुबे आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X