—Advertisement—

“डाई डाई”: शकीरा और बर्ना बॉय ने ओपनिंग सेरेमनी में मचाया धमाल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले मेक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में पॉप स्टार शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी में रंग जमा दिया. टूर्नामेंट के आगाज से पहले उन्होंने बर्ना बॉय, जे बाल्विन, बेलिंडा के साथ मिलकर ऐसा शमा बांधा जिसने कभी ना भूलने वाली यादें दे दी.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज गुरुवार को मेक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में हुआ. कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने चौथी बार वर्ल्ड कप में परफॉर्म किया और सितारों से सजी ओपनिंग सेरेमनी की मुख्य आकर्षण रहीं.

पॉप स्टार शकीरा के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में बर्ना बॉय, जे बाल्विन, बेलिंडा समेत कई बड़े कलाकारों ने भी माहौल बदल दिया. ओपनिंग सेरेमनी में दर्शकों को उनकी सीटों से उठा दिया. यह समारोह गुरुवार को सह-मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मैच से पहले हुआ.

ओपनिंग सेरेमनी की चमक-धमक और आतिशबाजी के बाद असली चर्चा मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक मुकाबले की रही. जब 80,000 से ज्यादा दर्शक मैच खत्म होने के बाद बाहर निकलने लगे, तो शायद ही कोई शकीरा की परफॉर्मेंस या ओपनिंग सेरेमनी की बात कर रहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेक्सिको का फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन से खास रिश्ता है. इसकी लोकप्रियता ओलंपिक जैसी ही है और इसे सही मायनों में एक वैश्विक खेल कहा जा सकता है. यह देश तीसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इस बार को-होस्ट के तौर पर. एज्टेका स्टेडियम ने पेले और डिएगो माराडोना दोनों को ट्रॉफी उठाते देखा है, वो भी 16 साल के अंतराल में.

यह स्टेडियम वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार ओपनिंग मैच की मेजबानी करने वाला पहला वेन्यू बन गया है. ऐसे में यहां मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच हुए ड्रामा से भरपूर मुकाबले ने टूर्नामेंट की शुरुआत को यादगार बना दिया.

48 टीमों का यह टूर्नामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में भी आयोजित हो रहा है. इसमें कुल 104 मैच खेले जाएंगे और फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी में होगा. डांसर्स ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के विशाल मॉडल के चारों ओर घूमते हुए डांस किया, वहीं ऐतिहासिक 80,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में आतिशबाजी भी हुई. यह वही स्टेडियम है जहां 1970 और 1986 के वर्ल्ड कप फाइनल हुए थे और इस साल के टूर्नामेंट के लिए इसे नया रूप दिया गया है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी की खास बात यह रही कि कोलंबियाई स्टार शकीरा और बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का आधिकारिक गाना “दाई दाई” पेश किया. इस गाने का स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने जोरदार तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया.

किक-ऑफ से पहले जे बाल्विन और इटालियन टेनर एंड्रिया बोचेली समेत कई कलाकारों ने भी स्टेडियम का माहौल बदल दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग ने ऐसी धूम मचाई कि दर्शकों का दिन बन गया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X